अलवर

Rajasthan District: राजस्थान के इस नए जिले को यथावत रखने पर दौड़ी खुशी की लहर, ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

कैबिनेट की बैठक में खैरथल-तिजारा जिले को यथावत रखे जाने पर यहां लोगों में खुशी की लहर है। सरकार ने नए जिलों के गठन के लिए एक रिव्यू कमेटी बनाई थी। जिसकी सिफारिशों के बाद ये फैसला लिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Dec 2024, 12:27 PM IST
MLA-Deep-Chand-Khairiya

खैरथल। कैबिनेट की बैठक में खैरथल-तिजारा जिले को यथावत रखे जाने पर यहां लोगों में खुशी की लहर है। सरकार ने नए जिलों के गठन के लिए एक रिव्यू कमेटी बनाई थी। जिसकी सिफारिशों के बाद ये फैसला लिया गया है।

बता दें कि भजनलाल सरकार ने गहलोत राज में बनाए गए 9 जिले और तीन संभागों को निरस्त किया है। लेकिन, अलवर जिले को तोड़कर बनाए गए खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिले को यथावत रखा है। ऐसे में ग्रामीणों की खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

सोड़ावास कस्बे में ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। ग्रामीणों ने सांसद भूपेंद्र यादव., तिजारा विधायक बालकनाथ, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक मनजीत चौधरी का आभार जताया है।

विधायक का ग्रामीणों ने किया स्वागत

इधर, खैरथल-तिजारा जिले को यथावत रखने पर स्थानीय विधायक दीपचन्द खैरिया का ग्रामीणों ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। हरसौली व झाड़का के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण विधायक कार्यालय पहुंचे और आभार जताया। इस अवसर पर झाड़का सरपंच शीशराम, पूर्व सरपंच राजू, हरसोली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी, खेमचंद मौजूद रहे।

Updated on:
30 Dec 2024, 12:27 PM IST
Published on: