अलवर

सीबीएसई टॉपर छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार, यहां बना रखा था कुकर्मों का अड्डा

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Sep 24, 2018
Police arrest cbse topper gang rape accused
सीबीएसई टॉपर छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार, यहां बना रखा था कुकर्मों का अड्डा

रेवाड़ी. छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने 11 दिन से फरार आरोपी पंकज व मनीष को महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) जिले के सतनाली गांव से गिरफ्तार कर लिया। इन्हें पकडऩे के लिए पुलिस की 25 टीमें विभिन्न राज्यों में दबिश दी रही थी। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने रविवार को कोसली के गांव नाहड़ स्थित रेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर इनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस मौके पर एसआईटी प्रमुख नाजनीन भसीन व रेवाड़ी के एसपी राहुल शर्मा भी मौजूद थे।

एडीजीपी जाधव ने बताया कि फरार आरोपी पंकज सेना में कार्यरत है और वह अपने साथी मनीष के साथ महेन्द्रगढ़ के गांव सतनाली में छिपा था। सूचना पर तकनीकी डाटा के आधार पर दोनों को रविवार सुबह एक ढाबे के सामने से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इससे पूर्व एसआइटी आरोपी निशु, कोठड़े के मालिक दीनदयाल व एक अन्य डॉ. संजीव को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लोकेशन छिपाने के लिए जमीन में दबाए मोबाइलएडीजीपी ने खुलासा किया दोनों आरोपियों ने अपनी लोकेशन छिपाने के लिए अपने मोबाइल कहीं जमीन में दबा दिए और दोनों ही राजस्थान व हरियाणा के सीमावर्ती पहाड़ों, धर्मशालाओं में खानाबदोश के रूप में घूमते व छिपते फिर रहे थे। फिलहाल आरोपियों से कोई हथियार आदि नहीं मिले हैं।

कोठड़ा बना था अपराधों का केन्द्र

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने संगठित तरीके से दुष्कर्म को अंजाम दिया। उनकी इससे पहले भी अपराधों में संलिप्तता सामने आई है। मामले में पहले पकड़े जा चुके आरोपी दीनदयाल को अपने खेत में बने कोठड़े पर होने वाले अपराधों की पूर्णतया जानकारी थी तथा वह कोठड़ा काफी समय से इस प्रकार के अपराधों का केंद्र बना था। उन्होंने बताया कि पीडि़ता की ओर से अपराध में शामिल बताए गए सभी पांचों आरोपियों को एसआइटी टीम पकड़ चुकी है।

Published on:
24 Sept 2018 05:45 pm