6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेवाड़ी गैंग रेप केस: भिखारी और किसान बनकर घूम रहे दोनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

दोनों आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे।
2 min read
Google source verification
rewari

रेवाड़ी गैंग रेप केस: भिखारी और किसान बनकर घूम रहे दोनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

चंडीगढ़। देश को हिला देने वाले रेवाड़ी गैंग रेप मामले में दो और मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया। नीशू के अलावा दो मुख्य आरोपी पंकज और मनीष को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद ही दोनों फरार चल रहे थे। पंकज भारतीय सेना का जवान है। पंकज की शादी छह महीने पहले हुई थी। वह कोटा में पोस्टेड था और छुट्टियों में घर आया था। पंकज ने दो साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था।

राजधानी दिल्ली में युवती के साथ रेप की कोशिश, शिकायत दर्ज करने की बजाय हंसती रही पुलिस

भिखारी बनकर घूम रहे थे आरोपी
12 सितंबर से फरार पंकज और मनीष पुलिस से बचते फिर रहे आरोपियों ने मोबाइल कहीं दबा दिए और राजस्थान की ओर निकल गए। इधर-उधर घूमते रहे। ज्यादातर समय ट्रेन या अन्य निजी वाहनों में यात्रा करके निकाला। पैसे खत्म होने के बाद कभी भंडारे में तो कभी खाना मांग कर पेट भर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि दोनों आरोपी महेंद्रगढ़ में मनीष की बहन के यहां रुके थे। रेप के बाद वे पहले राजस्थान गए और फिर सतनाली व महेंद्रगढ़ इलाके में रह रहे थे। दोनों हरियाणा और राजस्थान के इलाकों में भिखारी और किसान बनकर घूम रहे थे। बता दें कि पुलिस जांच में जो बातें सामने आ रही हैं उनके अनुसार, मनीष सामूहिक दुष्कर्म में उनके साथ रहा, वहीं इस शर्मसार करने वाली घटना का पूरा षड्यंत्र नीशू ने रचा था, जो पीड़ित छात्रा का पड़ोस में रहता है। उसे 16 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बता दें कि घटना के बाद सबसे पहले दो आरोपियों दीनदयाल और डॉक्टर संजीव को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किया गया आरोपी दीनदयाल उस ट्यूबवेल का मालिक है जहां इस घटना को अंजाम दिया गया। जबकि डॉक्टर संजीव पीड़िता को प्राथमिक उपचार देने पहुंचा था।