बदला दिया गया घटना का वक्त
पीड़िता के मुताबिक, जब वह मामले की शिकायत करने के लिए इलाके के थाने पहुंची तो कार्रवाई करने की बजाय पुलिसकर्मी उसपर ही हंसने लगे। थाने में महिला को घंटों बैठाया गया। हालांकि, पुलिस ने बाद में पीड़िता की एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन उसमें घटना का वक्त बदल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 376 का मामला दर्ज करते हुए बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।