अलवर

राजस्थान में नीले ड्रम में शव मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, पत्नी और युवक हिरासत में, अब खुलेगा राज

राजस्थान के खैरथल—तिजारा जिले के किशनगढ़बास कस्बे में युवक की हत्या कर शव को नीले ड्रम में छुपाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को मृतक युवक की पत्नी और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2025, 9:29 PM IST
blue drum case
मृतक की पत्नी और मृतक हंसराम। फोटो पत्रिका

अलवर। राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास कस्बे में युवक की हत्या कर शव को नीले ड्रम में छुपाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को मृतक युवक की पत्नी और एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि शाम तक पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

एसपी मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों ने यूपी और राजस्थान में अलग-अलग जगह दबिश दी। इस दौरान मृतक युवक की पत्नी लक्ष्मी देवी उर्फ सुनीता और जितेंद्र कुमार को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि रविवार को किशनगढ़बास कस्बे में 35 वर्षीय एक युवक का शव उसके किराए के मकान की छत पर एक नीले ड्रम में मिला। मृतक की पहचान हंसराम उर्फ सूरज के रूप में हुई। मृतक के शव पर नमक डाला गया था, ताकि शव जल्दी गल जाए। वहीं घटना के बाद से ही मृतक की पत्नी अपने तीन बच्चों और मकान मालिक का बेटा भी लापता थे।

नीले ड्रम आई बदबू तो हुआ खुलासा

डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि हंसराम आदर्श कॉलोनी में राजेश शर्मा के मकान में ऊपर किराए पर पत्नी व तीन बच्चों के साथ रह रहा था। दो दिन से परिवार के नीचे नहीं आने पर शक होने पर मकान मालकिन मिथिलेश देवी शर्मा छत पर गई तो वहां रसोई में रखे एक नीले रंग के ड्रम में बदबू आ रही थी। इस पर उसका शक और गहरा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर डीएसपी राजेंद्र सिंह, थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया।

लाश पर डाला हुआ था नमक

मृतक हंसराम यहां ईंट-भट्टे पर काम करता था। थाना पुलिस किशनगढ़बास और एफएसएल टीम ने मौके पर तथ्य जुटाए तथा शव को किशनगढ़बास चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि ड्रम में शव के ऊपर नमक डाला हुआ था।

Updated on:
18 Aug 2025, 9:29 PM IST
Published on: