अलवर

राजस्थान दिवस की कार्यक्रमों की शुरुआत कल से, 19 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पिछले साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस मनाने की शुरुआत की गई।
less than 1 minute read
Mar 13, 2026
Feature image
representative picture (patrika)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पिछले साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस मनाने की शुरुआत की गई। इसी क्रम में जिले में 14 से 19 मार्च से विभिन्न कार्यक्रम होंगे। अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिले में राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत 14 मार्च से सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह के साथ होगी, जिसके तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रताप ऑडिटोरियम में होगा।

प्रतियोगिताएं होंगी

15 मार्च को सुबह 6.30 बजे से कम्पनी बाग से प्रताप ऑडिटोरियम तक विकसित रन कार्यक्रम, राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज व विश्वविद्यालय और कॉलेजों में निबंध, भाषण, चित्रकारी प्रतियोगिताएं तथा ओडीओपी मेले व प्रदर्शनी का शुभारम्भ होगा। 16 मार्च को राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रताप ऑडिटोरियम में होगा।

अन्य कार्यक्रम भी होंगे

17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस पर रोजगार मेला, स्टार्टअप, युवा सहभागिता, विकास कार्यों का शिलान्यास एवं रोजगार उत्सव, राजस्थान को जाने क्विज का जिला स्तरीय आयोजन सुबह 11 बजे से प्रताप ऑडिटोरियम तथा जिला कलक्ट्रेट सभागार में शाम 5 बजे से उद्योगपतियों के साथ संवाद, ग्राउंड ब्रेकिंग एवं निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तांतरण का कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्य मंदिरों में आरती

जिला कलक्टर ने बताया कि 18 मार्च को किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रताप ऑडिटोरियम तथा शाम 6 बजे से राजकीय मुख्य मंदिरों में आरती कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी प्रकार 19 मार्च को राजस्थान दिवस के मुख्य समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रताप ऑडिटोरियम तथा शाम में कम्पनी गार्डन व मूसी महारानी छतरी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रमों के सम्पूर्ण क्रियान्वयन व सफल संचालन के लिए एडीएम प्रथम के पर्यवेक्षण में पर्यटन विभाग की उप निदेशक को नोडल अधिकारी व सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक को तकनीकी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Updated on:
13 Mar 2026 11:29 am
Published on:
13 Mar 2026 11:29 am