अलवर

राजस्थान के किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए हरियाणा सीमा में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के हजारों जवान तैनात

हरियाणा की सीमा में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के हजारों जवान तैनात हैं, वे हरियाणा से होते हुए किसानों का दिल्ली कूच रोकेंगे।

less than 1 minute read
Dec 27, 2020
Rajasthan Haryana Border: Military, CRPF And Police Posted At Haryana
राजस्थान के किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए हरियाणा सीमा में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के हजारों जवान तैनात

अलवर. राजस्थान सीमा में हाइवे जाम कर बैठे किसानों के लिए भिवाड़ी जिला पुलिस की ओर से करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात किए हुए हैं, लेकिन इससे कई गुना अधिक पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों का जाप्ता हरियाणा सीमा में तैनात है। हरियाणा सीमा को पूरी तरह से सील किया हुआ है। हरियाणा के पुलिस अधिकारी और जवान पुख्ता बंदोबस्त के साथ बॉर्डर पर तैनात हैं। जो कि किसी भी आंदोलनकारी को हरियाणा सीमा में नहीं घुसने दे रहे हैं।

एसपी ने लिया जायजा

किसान आंदोलन के हालातों का जायजा लेने शनिवार को भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी भी शाहजहांपुर हाइवे पर पहुंचे। हनुमान बेनीवाल की सभा के बाद तक पुलिस अधीक्षक वहीं मौजूद रहे।


बॉर्डर पर आंदोलन का 26वां दिन आज -

शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों का रविवार को 26वां दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा सभा में पहुंच जनप्रतिनिधि व किसान नेताकिसान आंदोलन के महापड़ाव के आंदोलन के 25वें दिन व बॉर्डर स्थल पर महापड़ाव के 15वें दिन केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बिलों को वापस लेने के विवश करने के लिए किसान संगठनों को एकजुटता से आंदोलन मे सहयोग देने की अपील की गई

Published on:
27 Dec 2020 12:05 pm