अलवर

राजस्थान में यहां भू्रण जांच करने के बाद गर्भपात करवा रहे थे चिकित्सक, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा तो सामने आया बड़ा राज

फरीदाबाद हरजेन्द्र सिंह ने बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ को कई बार सूचना मिल रही थी कि इस इलाके से कुछ दलाल वहां से यहां गर्भवतियों को लाते हैं और पेट में पल रहे शिशु की जांच कराते है।

2 min read
Dec 25, 2020
Rajasthan Medical Team Raid On Alwar Hospital Doing Abortion
राजस्थान में यहां भू्रण जांच करने के बाद गर्भपात करवा रहे थे चिकित्सक, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा तो सामने आया बड़ा राज

अलवर . अलवर जिले के टपूकड़ा स्थित गर्भपात करने वाले सन लाइफ केयर अस्पताल एंड ट्रोमा सेंटर पर फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार देर रात बोगस ग्राहक बनाकर छापा मारा है।

जिला पीसी पीडीटी समन्वयक सीएमएचओ अलवर गफूर खान ने बताया कि सीएमएचओ कार्यालय पर सूचना मिली थी कि हरियाणा फरीदाबाद की टीम आई है तथा टपूकड़ा में कोई भ्रूण की शिकायत है। जिस पर फरीदाबाद टीम इंचार्ज से बात की तो पता लगा कि फरीदाबाद से जो टीम हैं वो धारूहेड़ा में कहीं भू्रणजांच कराने की कह कर गर्भवती महिला लाए है। वहां से उसे टपूकड़ा अस्पताल में लाया गया। जहां से उसको कृष्णा अल्ट्रासाउंड भेजा गया। जहां पर गर्भवती महिला को कन्या भू्रण बता उसके गर्भपात करने की तैयारी की जा रही थी। इतने में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई हो गई।

इधर एसएमओ सीएचसी खेड़ीकला फरीदाबाद हरजेन्द्र सिंह ने बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ को कई बार सूचना मिल रही थी कि इस इलाके से कुछ दलाल वहां से यहां गर्भवतियों को लाते हैं और पेट में पल रहे शिशु की जांच कराते है। जांच कराने के बाद यहां के दूसरे हॉस्पिटल में ले जाकर उसका गर्भपात भी कराते हैं। सूचना पर सीएमओ ने टीम का गठन किया तथा एक महिला को बोगस गर्भवती ग्राहक बनाकर उस दलाल के जरिए सन लाइफ केयर अस्पताल में भेजा गया।

यहां से बोगस ग्राहक को कृष्णा अल्ट्रासाउंड सेंटर भेजा गया। जहां पर गर्भवती का अल्ट्रासाउंड करा वापस अस्पताल लाया गया और यहां पर गर्भपात की तैयारी की जा रही थी। इतने में फरीदाबाद की गठित टीम डिप्टी सील सिवील सर्जन डॉ. हरीश आर्या, एलएमएनओ फरीदाबाद डॉ. राखी, डीसीओ डॉ. संदीप व जिला पीसी पीडीटी समन्वयक सीएमएचओ अलवर से गफूर खान टीम के साथ जुडक़र एक साथ अस्पताल में छापा मारा तो मौके पर ही गर्भपात करने की तैयारी में चिकित्सक को पकड़ व गर्भपात करने के सभी उपकरणों को जब्त कर गर्भपात करने के लिए दी गई 16 हजार रुपए की राशि जब्त कर ली और आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में कुल 30 हजार रुपए देना बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।

Published on:
25 Dec 2020 07:04 am