अलवर

राजस्थान: पूर्व सांसद रहे कद्दावर नेता के पुत्र का मिला शव, मचा हडक़ंप

Ghasiram Yadav Son Death : पूर्व विधायक, सांसद और मंत्री के पुत्र का शव मिला, सुबह गुजर रहे लोगों ने देखा तो उनका शव सडक़ पर पड़ा था।
2 min read
Oct 29, 2019
Rajasthan MLA And MP Ghasiram Yadav Son Mahendra Yadav Death

अलवर. बड़ी खबर है। अलवर जिले में छह बार विधायक, राजस्थान सरकार में मंत्री और अलवर सीट से लोकसभा सांसद रहे घासीराम यादव के पुत्र का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। घासीराम यादव के पुत्र महेन्द्र यादव का क्रॉस प्वाइंट मॉल के पीछे संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। जानकारी के अनुसार महेन्द्र यादव अत्यधिक मात्रा में शराब पीते थे, वे सडक़ किनारे 5 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर सो रहे थे, वहां से गिरने से उनकी मौत हुई है। सुबह जब दुकानें खुली और वहां से गुजर रहे लोगों को जब एक व्यक्ति का शव मिला तो वे पहचान नहीं पाए, कुछ देर में मौके पर भीड़ जुट गई तो लोगों ने महेन्द्र यादव की पहचान की। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महेन्द्र यादव का शव सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

कद्दावर नेता थे घासीराम यादव

मृतक महेन्द्र यादव के पिता घासीराम यादव प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता थे। वे छह बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए।
नायब तहसीलदार की नौकरी छोड़ 1952 के चुनाव में मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध चुनाव जीते। मुण्डावर के भुनगड़ा अहीर निवासी घासीराम यादव 1957 में भी मुण्डावर से जीत दर्ज की। फिर 1962 में उनको मुण्डावर की बजाय बहरोड़ विधानसभा से टिकट दिया। वहां भी जीत गए। लगातार तीन बार विधायक चुने गए। 1967 के चुनाव ेमें वे बहरोड़ में अमीलाल से हार गए। इसके बाद वापस 1972 में बहरोड़ से जीत गए। 1977 में वापस मुण्डावर से चुनाव लड़ा। हार गए। फिर 1980 में मुण्डावर से विधायक बन गए। 1985 में उनका टिकट कट गया। जबकि उस समय वे मंत्री थे। लेकिन 1990 में वापस विधायक चुने गए। इसके बाद 1993 में भी विधायक बने। आखिरी बार 1997 में वे सांसद का चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचे। इस तरह छह बार विधायक व एक बार सांसद चुने गए।

अब उनके पुत्र महेन्द्र यादव का शव मिला है, कॉलोनी वासियों के अनुसार महेन्द्र रात को शराब पीकर दुकान के प्लेटफॉर्म पर सो रहे थे, प्लेटफॉर्म करीब 5 फुट ऊंचा था, वहीं से गिरने पर उनके सिर में चोट लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

Updated on:
29 Oct 2019 02:07 pm
Published on:
29 Oct 2019 11:42 am