अलवर

Rajasthan Politics: मंत्री किरोड़ी लाल का SI भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा बयान, खामोशी पर दिया करारा जवाब

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने शनिवार को अलवर में स्वामित्व योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 6:10 PM IST
kirori lal meena
File Photo

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने एसआई परीक्षा रद्द होने को लेकर बयान दिया है। किरोड़ी लाल मीना ( Kirori Lal Meena) शनिवार को अलवर में स्वामित्व योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने एसआई परीक्षा मामले को लेकर कहा कि SOG ने रिपोर्ट दी है कि परीक्षा रद्द होनी चाहिए और हाईकोर्ट भी यही चाहता है। उन्होंने कहा जनता का मन बन गया कि पेपर रद्द होना चाहिए। इस बात को लेकर मुख्यमंत्री को भी निर्णय लेना चाहिए कि पेपर रद्द हो।

किरोड़ी लाल मीना ने अपने इस्तीफे पर कहा कि मैंने इस्तीफा दिया था लेकिन इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ। विभाग में कामकाज बिल्कुल ठीक चल रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे मैं चुनाव जीतू या चुनाव हारूं, मैं जनता के बीच हूं और हमेशा घूमता रहता हूं। उन्होंने बरसात से फसलों को नुकसान पर कहा कि अगर कोई पटवारी घर बैठे रिपोर्ट बना रहा है तो सूचना मिलने पर उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि पहले समिति बनेगी, उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।

खामोशी पर दिया जवाब

हमेशा से विवादों में रहने वाले मीना अब शांत बैठे हैं इस बात को लेकर उनका कहना है कि ऐसी कोई भी घटना सामने नहीं आ रही, जिस वजह से मैं बीच जाऊं। मैं हमेशा जनता के साथ हूं जब भी जनता को मेरी जरूरत होगी मैं उनके बीच खड़ा रहूंगा। काफी ऐसी योजनाएं अभी बाकी है जो जनता के बीच जाने वाली है।

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर बोले मीना

देश में एक साथ चुनाव होने पर मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि बार-बार चुनाव होता है तो प्रशासन व पुलिस की जो व्यवस्था है वह ठीक नहीं हो पाती। इससे जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो देश में एक साथ चुनाव होना वह बेहतर फैसला है। उन्होंने कहा बार-बार आचार संहिता भी लगती है तो कई काम भी रुक जाते हैं।

Updated on:
18 Jan 2025, 6:10 PM IST
Published on: