अलवर

बाढ़ पीड़ितों को पहुंचा रहे राहत सामग्री, हाल जानने जाएगी टीम

अलवर. पंजाब में आई बाढ़ के बाद पूरा देश एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आ रहा है। अलवर भी इसमें पीछे नहीं है। शहर से आमजन, व्यापारी, किसान, उद्योगपतियों के साथ गांवों से भी राहत सामग्री भेजी जा रही है। शहर के वार्ड 38 में सामोला गांव के निवासियों ने राहत सामग्री भेजी […]

2 min read
Sep 12, 2025

अलवर. पंजाब में आई बाढ़ के बाद पूरा देश एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आ रहा है। अलवर भी इसमें पीछे नहीं है। शहर से आमजन, व्यापारी, किसान, उद्योगपतियों के साथ गांवों से भी राहत सामग्री भेजी जा रही है।

शहर के वार्ड 38 में सामोला गांव के निवासियों ने राहत सामग्री भेजी है। पार्षद राहुल खान के नेतृत्व में 350 गद्दे, बेडशीट, कंबल, सेनेटरी नैपकीन, दवाई, मच्छरदानी, कैंडल आदि पंजाब रवाना की गई। मौसम खान, साहुन खान, नायब खान व ग्रामवासियों की तरफ से सहायता सामग्री एकत्रित की गई। गांव की महिलाओं की ओर से विशेष सहयोग दिया गया है। जिसमें अन्न व कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान दिया गया।

ये भी पढ़ें

पितृपक्ष में अमावस्या पर होता है सामूहिक श्राद्ध

अपनाघर शालीमार निवासी इंदरप्रीत सिंह, दिल्ली के तहलका भाई ट्रस्ट व नमन कालरा के साथ मिलकर पंजाब में पीड़ितों की सहायता कर रहे हैं। ट्रस्ट के संचालक सनी आर्य के साथ मिलकर ओर से अभी तक करीब चार लाख की सहायता दी जा चुकी हैं। इसमें बच्चों के लिए मिल्क पाउडर, सूखा राशन शामिल है। इंदर प्रीत सिंह ने बताया कि हम चार दिन पंजाब के जलालाबाद के उस गांव में रहे जहां लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। 18 या 19 सितंबर को अलवर से टीम रवाना होगी। पानी उतरने के बाद मिट़्टी आएगी, इसको हटाने के लिए ट्रैक्टर भेजे जाएंगे। इसके लिए डीजल, बीज, खाद आदि सामान भेजा जाएगा।

पंजाब जाएगा प्रतिनिधिमंडल, फिर भेजेंगे सहायता: सर्व समाज की ओर से भी पंजाब में पीड़ितों के लिए राशि भेजी जा रही है। सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 14 सितंबर को पंजाब जाकर सर्वे करेगा और वहां की आवश्यकतानुसार सामग्री एकत्रित कर भेजी जाएगी। यह निर्णय सर्व समाज की बैठक में लिया गया। टीम के प्रभारी संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता ने बताया कि देशभर से बड़ी मात्रा में अनाज भेजा गया है। जो जरूरी चीजें हैं, अब वो ही भेजी जाएंगी। बैठक में एडवोकेट तारा सिंह, हरचरण सिंह, राजकुमार गोयल, राकेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

© 2025 All Rights Reserved. Powered by Summit

Published on:
12 Sept 2025 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर