अलवर

सरिस्का से बड़ी खबर, कई दिनों से नहीं मिल रहे दो बाघ, खोजबीन में जुटी टीमें

Sariska Tiger Reserve के दो युवा बाघ कई दिनों से नहीं मिले हैं सरिस्का प्रशासन उन्हें खोजने के प्रयास कर रहा है
less than 1 minute read
Sep 24, 2020
Sariska Tiger St-20 and 21 Cannot Be Found
सरिस्का से बड़ी खबर, कई दिनों से नहीं मिल रहे दो बाघ, खोजबीन में जुटी टीमें

अलवर. सरिस्का में दो बाघ पिछले कई दिनों से नहीं दिखे हैं ऐसे में सरिस्का बाघ परियोजना में बाघ एसटी-20 व 21 की तलाश का अभियान बुधवार को जारी रहा। दोनों बाघों की तलाश में तेजी के लिए पगमार्क मिलने वाले स्थानों पर कैमरों की संख्या बढाई गई है।

सरिस्का के डीएफओ सुदर्शन शर्मा ने बताया कि मॉनिटरिग टीम को बाघ एसटी-20 के पगमार्क डाबली व सुकोला जंगल में मिले हैं। जबकि बाघ एसटी-21 के पगमार्क सारुण्डा जंगल में मिले हैं। उन्होंने बताया कि सरिस्का के अन्य बाघ दूसरे क्षेत्रों में घूम रहे हैं, इस कारण डाबली, सुकोला और सारुण्डा जंगल में मिले पगमार्क बाघ एसटी-20 व 21 के होने की पूरी उम्मीद है।

कैमरा टैप में नहीं आए फोटो

बाघों की तलाश में डाबली व सारुण्डा के जंगल में कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन अभी किसी भी कैमरे में दोनों में से किसी भी बाघ की फोटो टैस नहीं हो सकी है। डीएफओ शर्मा का कहना है कि जंगल में घास व हरियाली के कारण कैमरा टैप में बाघों की फोटो आने में समस्या आ रही है। उन्होंने बाघों के जल्द मिलने की उम्मीद जताइ

Published on:
24 Sept 2020 10:03 am