
अलवर.
जिले के सरकारी अस्पतालों में ना तो जांच की सुविधा है, ना ही मरीजों को दवा मिलती है। एेसे में मरीजों का इलाज कैसे होगा? जिले के 168 सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन डेढ़ लाख लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। कुछ अस्पतालों को छोड़ दंे तो किसी भी जगह जांच के इंतजाम नहीं हैं। मरीजों को मजबूरी में निजी लैब के चक्कर लगाने पड़ते हैं व उनके हजारों रुपए खर्च होते हैं। पीएचसी स्तर पर मरीजों को दवाएं भी नहीं मिलती हैं। कुछ सीएचसी में भी इंजेक्शन व कई जीवन रक्षक दवाओं की कमी चल रही है। सरकारी व स्वास्थ्य विभाग के सभी दावे अलवर में फेल नजर आते हैं।
जिले में 35 सीएचसी, 122 पीएचसी, एक जिला अस्पताल, एक सैटेलाइट, एक जनाना, एक शिशु व पांच डिस्पेंसरी है। इनमें से 160 में जांच सुविधा हैं। सीएचसी में 32 तो पीएचसी में 15 तरह की जांच सुविधा हैं। लेकिन जमीनी हकीकत चौकाने वाली है। जिले में केवल 76 जगहों पर मरीजों की जांच हो पाती हैं।
सीएचसी स्तर पर केवल २७ में जांच होती है। मजबूरी में मरीजों को निजी लैब में जाना पड़ता है। जबकि मशीनें सीएचसी व पीएचसी स्तर पर मौजूद है। इस तरह से अस्पतालों में मरीजों को मुख्यमंत्री दवा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
Must Read this :
#sehatsudharosarkar Video : तीन मंत्रियों के अलवर जिले की इन सीएचसी और पीएचसी के नहीं खुलते ताले
सीएचसी में कम तरह की दवा उपलब्ध है। जबकि पीएचसी में दवा के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए धक्के खाने पड़ते है व निजी दवा स्टोर पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे है।
यह है दवाओं के हालात
राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के आउट डोर में दमा की गोली, सालबीटामोल, आंख की सीएमटी, आंख में एंटीबायोटिक, दांतों की दवा, कैल्शियम, मानसिक रोगियों डायजीपाम, इम्प्रामीन, लीथीयम सहित कई जरूरी दवाएं नहीं है। इसी तरह से आउट डोर में डॉक्टर टेप, सिरिंज सहित अन्य दवाएं नहीं है। इसी तरह से जनाना अस्पताल में कैल्शियम व आयरन की गोली नहीं है। मालाखेड़ा सीएचसी में शूगर, ब्लड रोकने की दवां, ग्लूकोस की बोतल, दर्द के इंजेक्शन नहीं है।
लक्ष्मणगढ़ सीएचसी में केवल ३० तरह की दवाएं उपलब्ध हैं। खेड़ली सीएचसी में कुत्ते के खाने के बाद लगने वाले इंजेक्शन, प्रसूताओं को दी जाने वाली दवाएं नहीं है। इसी तरह के हालात जिले की अन्य सीएचसी के हैं। जबकि पीएचसी में दवाओं के नाम पर केवल खाना पूर्ति हो रही है। प्रत्येक मरीज को पर्ची में से केवल एक दवा अस्पताल में मिल रही है।
Must Read this :
#sehatsudharosarkar : ना डाक्टर मिला ना मर्स, गाड़ी में हुआ प्रसव
मशीनें खराब
मरीजों के लिहाज से जिला अस्पताल राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की सेंट्रल लैब में आए दिन मशीनें खराब होती हैं। सीबीसी सहित अन्य तरह की जांच बंद रही हैं। जनाना अस्पताल में केवल किट से होने वाली जांच होती है। जबकि शिशु अस्पताल में जांच की कोई सुविधा नहीं है। वहां के मरीजों को सामान्य अस्पताल में आना पड़ता है। एेसे में ग्रामीण क्षेत्रों की कल्पना की जा सकती है।
सीएचसी व पीएचसी को चैक किया जाएगा। जिन अस्पतालों मंे दवा व जांच की सुविधा नहीं है। उन जगहों पर दवाएं भेजी जाएगी व जहां जांच मशीन खराब हैं। उन जगहों पर मशीनों को ठीक कराया जाएगा। अस्पताल प्रभारी को मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना व मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना की जिम्मेदारी दी जाएगी।
डॉ. एसएस अग्रवाल, सीएमएचओ, अलवर