अलवर

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

राजस्थान-हरियाणा सीमा पर कापड़ियावास इलाके में निर्माणाधीन सोसाइटी में खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर घायल है।

2 min read
Mar 10, 2026
मिट्टी ढहने से सात लोगों की मौत (फोटो- पत्रिका)

अलवर: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित सिधरावली में 'सिग्नेचर ग्लोबल' कंपनी की एक निर्माणाधीन साइट पर सोमवार रात एक भीषण हादसा हो गया। कंस्ट्रक्शन कार्य के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंसने के कारण वहां काम कर रहे 11 मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

बता दें कि इस हृदयविदारक घटना में 7 श्रमिकों की मौत हो गई है। जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: चुनाव लड़ने की छूट, पर सरकारी नौकरी में ‘नो एंट्री’; 2 से ज्यादा बच्चे होने पर इन योजनाओं का लाभ भी बंद

रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बिलासपुर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को बुलाया गया। जिला प्रशासन और बचाव दलों ने संयुक्त रूप से भारी मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो देर रात करीब 03:30 बजे तक चला।

मलबे से निकाले गए सभी व्यक्तियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 7 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। घायल 4 श्रमिकों का उपचार वर्तमान में अस्पताल में जारी है।

हताहतों का विवरण

हादसे का शिकार हुए श्रमिक मुख्य रूप से झारखंड, राजस्थान और नेपाल के रहने वाले थे।

मृतक: शिवशंकर (बनिहारा), परमेश्वर मेहटो (होन्डई), मंगल मेहटो (हाथी बिन्दा), भागीरथ गोपे व संजीव गोपे (जमशेदपुर), सतीश (भरतपुर, राजस्थान) और धनंजय मेहटो (होन्डई)।

घायल: इन्द्रजीत, छोटेलाल, शिवकाम चौधरी (तीनों नेपाल निवासी) और दीनदयाल शर्मा (बांदीकुई)।

कानूनी कार्रवाई और जांच
पुलिस ने सभी मृतक व घायल व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के पहुंचने पर उनकी शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है या नहीं, इसकी भी समीक्षा की जा रही है। घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में इन अपराधों पर अब नहीं होगी जेल, देना होगा सिर्फ जुर्माना, विधानसभा में ‘जन विश्वास विधेयक’ पास
Updated on:
10 Mar 2026 11:41 am
Published on:
10 Mar 2026 09:49 am
Also Read
View All