अलवर

स्पीक आउट…. वार्ड 9 की गलियों में नहीं पहुंचते सफाई कर्मचारी, महीनों में होती हैं नालियों की सफाई

नलों में पानी की नहीं होती नियमित सप्लाई, चुनाव के बाद नज़र नहीं आई वार्ड पार्षद

2 min read
Sep 19, 2025
oplus_3145728

खेरली. नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 की गलियों में पालिका की अनदेखी एवं वार्ड पार्षद की उदासीनता से जहां सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते, वहीं महीनों में एक बार नालियों की सफाई होती है। इस तरह के आरोप वार्ड निवासी महिलाओं ने गुरुवार को राजस्थान पत्रिका के स्पीक आउट कार्यक्रम में लगाए हैं। वार्ड 9 में एक स्कूल के पास स्पीक आउट कार्यक्रम किया। जिसमें महिलाओं ने गलियों में सफाई का अभाव बताया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी मुख्य सड़क की सफाई कर चले जाते हैं। नालियों की भी नियमित सफाई नहीं की जाती। महिलाओं ने वार्ड पार्षद को चुनाव के बाद दिखाई नहीं देने का भी आरोप लगाया। साथ ही 10 दिन के अंतराल में नलो में पीने का पानी आने से टैंकरों से पानी की पूर्ति करने की मजबूरी बताया।

महिलाओं ने खुलकर रखी अपनी बात

नगरपालिका का कार्यकाल पूरा होने को है, लेकिन गली में आज तक कोई कर्मचारी झाड़ू लगाने नहीं आया। पशुओं की मौत होने पर भी स्वयं को ही पैसे देकर उठवाना पड़ता है। पार्षद से कहने पर सड़क पर डाल देने के लिए कहा जाता है।विजय बाई।पीने के पानी की आपूर्ति नहीं होना बड़ी समस्या है। 10 दिन में एक बार नलों में पानी आता है। जिसका भी समय निर्धारित नहीं है। केवल आधे घंटे सप्लाई दी जाती है। उसमें भी प्रेशर बहुत कम होता है। टैंकरों से पानी की पूर्ति करते हैं। वह भी 100 रुपए में एक टंकी मुश्किल से भरता है।

विमला

सरकारी अस्पताल की स्थिति खराब है। चिकित्सक से परामर्श के लिए घंटों तक लाइन में लगना पड़ता है। पर्ची लेने में भी बहुत समय लगता है। इसलिए मजबूरी में घर फीस देकर चिकित्सा परामर्श लेते हैं।

मधु शर्मा

पांच वर्ष में नगर पालिका अध्यक्ष को कभी वार्ड में नहीं देखा। सफाई निरीक्षक कभी आते हैं, जो मुख्य रोड से ही निकल जाते हैं। गलियों में घुसकर कोई नहीं देखता। अपने-अपने घर के आगे स्वयं ही सफाई करते हैं।संजना दीक्षित

................महिलाएं झूठ बोल रही हैंमहिलाएं झूठ बोल रही हैं। सफाई कर्मचारी रोज सफाई करते हैं। मैं भी वार्ड में जाती हूं। अभी कुछ दिन पहले विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में घर-घर जाकर सूचना देकर आई थीं। वार्ड की समस्याओं को नगरपालिका की बैठक में उठाती रहती हूं।

प्रीति रानी, वार्ड पार्षद।...............

वार्ड में 2 सफाई कर्मचारीवार्ड में 2 सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं। वार्ड बड़ा भी है। इस वार्ड की गलियों में अधिकतर लोग घर के आगे सड़क पर पालतू पशु गाय-भैंस को बांधते हैं। सफाई कर्मचारी कैसे झाड़ू लगा सकता है। कई बार मना करने पर भी लोग नहीं मानते।

विजय शर्मा, सफाई निरीक्षक।

Updated on:
19 Sept 2025 12:39 am
Published on:
19 Sept 2025 12:38 am
Also Read
View All

अगली खबर