अलवर

Sariska: राजस्थान के सरिस्का में फिर बढ़ा बाघों का कुनबा, बाघिन ST-19 ने पहली बार चार शावकों को दिया जन्म

Sariska Tiger Reserve: सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। रविवार को एसटी-19 ने चार शावकों को जन्म दिया।
less than 1 minute read
Jun 01, 2025
Sariska
चार शावकों के साथ बाघिन एसटी-19 (फोटो सोर्स: सोशल)

Sariska Tiger Reserve: अलवर। सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। रविवार को एसटी-19 ने चार शावकों को जन्म दिया। यह कैमरे में ट्रैप हुए हैं। इसी के साथ सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।

एसटी-19 की टेरेटरी अलवर बफर रेंज में है। इसी के बरेली-बाड़ी क्षेत्र में चार शावकों को जन्म दिया है। सरिस्का के क्षेत्र निदेशक संग्राम सिंह कटियार का कहना है कि चारों शावक स्वस्थ हैं। निगरानी की जा रही है।

वन मंत्री बोले- सरिस्का टाइगर रिजर्व से अच्छी खबर

वन मंत्री संजय शर्मा ने एक्स पर बाघिन और चार शावकों की तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा कि सरिस्का टाइगर रिजर्व से अच्छी खबर। सरिस्का में बाघिन एसटी-19 को पहली बार 4 स्वस्थ शावकों के साथ देखा गया है और एक वर्ष के अंतराल में चार शावकों को जन्म देने वाली यह सरिस्का की तीसरी बाघिन है। इस क्षेत्र में बाघ संरक्षण प्रयासों के लिए एक आशाजनक संकेत है।

चार शावकों को जन्म देने वाली तीसरी बाघिन

बता दें कि यह तीसरी बाघिन है, जिसने एक साथ चार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले टाइग्रेस एसटी-12 और एसटी-22 ने भी चार-चार शावकों को जन्म दिया था।


यह भी पढ़ें