अलवर

अलवर में पढ़ाई पर भारी चुनाव की तैयारी, महाविद्यालयों में इन संगठनों ने शुरू की पहल

महाविद्यालय में संगठनों ने लगाई हैल्प डेस्क
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 9:55 AM IST
student union election in alwar govt college
अलवर में पढ़ाई पर भारी चुनाव की तैयारी, महाविद्यालयों में इन संगठनों ने शुरू की पहल

अलवर जिला मुख्यालय के सरकारी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ चुनावी माहौल भी बन रहा है। इस सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी अब महाविद्यालयों में आ रहे हैं। इन विद्यार्थियों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यार्थी कई घंटे कॉलेज कैंटीन में बिता रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही छात्र संगठन भी आगामी छात्रसंघ चुनावों की तैयारी में लग गए हैं। छात्र नेता भी हेल्प डेस्क के बहाने अपनी राजनीति चमका रहे हैं। छात्र नेता पूरे दिन हेल्प डेस्क पर बैठकर विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान कर रहे हैं। राजर्षि महाविद्यालय में हेल्प डेस्क तो लग रही हैं, लेकिन गर्मी के कारण विद्यार्थी कम ही आ रहे हैं।

महाविद्यालय में प्रदर्शन के नाम पर दिखावा

कला महाविद्यालय में सीटें बढ़ानी की मांग को लेकर छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। कला महाविद्यालय में आगामी चुनावों के लिए एसएफआई अभी से तैयारियों में जुट गई है। वहीं एबीवीपी भी इस बार कला महाविद्यालय में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हेल्प डेस्क का सहारा ले रही है। यहां छात्र नेताओं को प्रदर्शन करते हुए फोटो खिंचवाने का शौक है जो कभी भी यहां पढ़ाई का माहौल नहीं बनने की शिकायत नही करते हैं।

जीडी कॉलेज में छात्राएं उत्साहित

गौरी देवी महिला महाविद्यालय में इन दिनों सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिल रही है। महाविद्यालय में हेल्प डेस्क पर छात्रा नेता प्रवेश लेने वाली छात्राओं की मदद कर रही हैं।

जल्द शुरु होगा चुनावी शोर

सरकारी महाविद्यालयों में जल्द ही चुनावी शोर शुरु हो जाएगा। छात्र नेता अभी हेल्प डेस्क, प्रदर्शन के जरिए विद्यार्थियों का ध्यान खींच रहे हैं। कुछ दिनों बाद कॉलेजों का माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग जाएगा।

साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग

अलवर. गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को शिवसेना की युवा इकाई युवासेना छात्रा इकाई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीने के पानी की टंकी नियमित रूप से साफ कराने एवं पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की मांग की।युवासेना की मनीषा सैनी ने बताया कि गौरीदेवी कॉलेज में पीने के पानी की उचित सुविधा नहीं है जिसके कारण छात्राओं को कॉलेज से बाहर रोड पार करके जाना पड़ता है। इस मौके पर चंदा, खुशबू, काव्या, आँचल, आरती, सपना, लता मंदोरा आदि मौजूद रहे।

Published on: