
कही पानी की किल्लत,कही आ रहा है गंदा पानी, जनसुनवाई में पहुंचे इन लोगों ने की यह गुहार
पहले रजिस्टे्रशन , फिर सुनवाई
गुरुवार को हुई जनसुनवाई में आने वाले परिवादियों को इस बार पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ा । नई व्यवस्था से परिवादियों को परेशानी भी हुई क्योंकि पहले रजिस्टे्रशन की लाइन में और बाद में सुनवाई की लाइन में लगना पड़ रहा था। इसके चलते कलक्टर कार्यालय के बाहर सुनवाई के दौरान हर तरफ भीड़भाड़ दिखाई दी।
छह माह से पानी का संकट
रामगढ़ क्षेत्र की करीब 70 महिलाएं पानी नहीं मिलने की समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंची। तेज धूप और गर्मी में छोटे छोटे बच्चों के साथ जब यहां पहुंची तो महिलाओं के साथ बच्चे भी गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। महिला रेशम, प्रेमदेवी, गीता परमीना ने बताया कि पिछले छह महिने से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। हर जगह पर परेशानी बता चुकी है। लेकिन कोई नहीं सुन रहा।
बोतल में लेकर आए गंदा पानी
कालाकुआं सैक्टर एक निवासी गोपाल शर्मा घर में आया गंदा पानी बोतल में भरकर लेकर आए। उन्होंने बताया कि पिछले बीस दिनों से गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। क्षेत्र के जेईएन को लगातार समस्या बता रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। इसके बाद मनुमार्ग पर एईएन को भी पेरशानी बताई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
मार्कशीट में नाम बदलवाने में छूटे पसीने
सीमा देवी अपनी बेटी की मार्कशीट में पिता का नाम बदलवाने के लिए जनसुनवाई में पहुंची। सीमा देवी के पति की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी हैं और घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। पिता का नाम सही नहीं होने के कारण बेटी को मिलने वाली छात्रवृत्ति भी नहीं मिल रही।
पानी की समस्या सबसे भारी
जनसुनवाई के दौरान परिवादियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। इसमें सबसे ज्यादा पानी की समस्या थी। एक साथ अधिक लोगों के आने से हर तरफ भीड़ नजर आ रही थी। व्यवस्था को संभालने के लिए पानी की समस्या को दूसरे कमरे में सुना गया। इससे भीड़ भी कम हुई और लोगों को अपनी बात कहने का मौका भी मिला।
समस्या सुलझाने के नाम पर अधिकारी गायब
जिला कलक्टर की जनसुनवाई में इस बार सभी विभागों के अधिकारी सजग दिखाए दिए। जिला कलक्टर के प्रकरण सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जा रहा था। जैसे प्रकरण आया उसे लेकर अधिकारी बाहर आकर जानकारी जुटाते दिखाई दिए। ग्रामीण महिलाएं क्षेत्र में पानी नहीं आने की समस्या को लेकर यहां पहुंची थी।
हनुमान जी को बचाने के लिए लगाई गुहार
प्रतापबंध स्थित रामायण हनुमान मंदिर में टीले के नीचे हो रहे अतिक्रमण से नीचे की मिटटी खिसकती जा रही है। जनसुनवाई में हनुमान टीला सेवा दल के शिवशंकर शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने यूआईटी को अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हुए हैं लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
Published on:
13 Jul 2018 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
