अलवर

झारखंड से दो लाख रुपए में अफीम खरीद कर सप्लाई करने जाता आरोपी गिरफ्तार

एक ट्रेलर और लगभग 195 किलो अफीम डोडा भी जब्त

2 min read
Aug 11, 2025

गोविन्दगढ़. पुलिस ने अफीम के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 195 किलो अफीम डोडा बरामद कर एक ट्रेलर को जब्त किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामगढ़ थाना इलाके की ललावंडी गांव से तस्करों को माल सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस ने उसे वहां पहुंचने से 5 किलोमीटर पहले ही पकड़ लिया।

थानाधिकारी बनेसिंह मीणा ने बताया कि नसवारी चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान कस्बे की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर को चैक किया तो उसमें सामान के नीचे छिपा कर अफीम-डोडा रखा हुआ था। जिसे जब्त कर आरोपी निर्मल सिंह पुत्र हरदेव सिंह जट सिख ललावंडी थाना रामगढ़ अलवर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ से बताया कि झारखंड से 2 लाख रुपए में डोडा अफीम खरीद कर लेकर आया था। जिसे रामगढ़, नौगांवा, मुबारकपुर, गोविंदगढ़, बड़ौदामेव इलाके के तस्करों को सप्लाई करना था। तस्कर रात को ही गाड़ी ललावंडी पहुंचने के साथ ही माल को ले जाते। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।कई बरसों से चल रहा है सप्लाई का कार्य:

पुलिस की पूछताछ में बताया कि काफी समय से वह अफीम तस्करी का काम कर रहा है। झारखंड से निकलने के साथ ही ट्रेलर के साथ एक प्राइवेट गाड़ी भी आगे चलती है, जो कि पुलिस नाकाबंदी सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी देती है। दिन में स्टॉपेज रखते हैं और रात्रि में ही माल लेकर चलते हैं। झारखंड से 1000 रुपए किलो में माल उन्हें मिलता है। यहां पर आकर 3000 से 5000 रुपए प्रति किलो वह तस्करों को माल सप्लाई करते हैं। वह 2 लाख रुपए में इस माल को खरीद कर लेकर आया था।

एक आरोपी गिरफ्तार

डोडा अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का अनुसंधान लक्ष्मणगढ़ थाना अधिकारी कर रहे हैं। बनेसिंह मीणा थाना अधिकारी, गोविंदगढ़।

Published on:
11 Aug 2025 11:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर