अलवर

अलवर में ये विधानसभाएं तय करती हैं जीत-हार

लोकसभा चुनाव में बहरोड़, मुंडावर, अलवर ग्रामीण व रामगढ़ विधानसभा पार्टियों के लिए जीत-हार तय करेंगी। यहां से जिस पार्टी ने सर्वाधिक वोट पाए हैं, उसकी जीत आसान हुई है। इस समय बहरोड़ में भाजपा के विधायक हैं। बाकी तीनों सीटों पर कांग्रेस का राज है। ऐसे में भाजपा को तीन सीटों पर ज्यादा पसीना बहाने की आवश्यकता है।
2 min read
Apr 07, 2024
अलवर में ये विधानसभाएं तय करती हैं जीत-हार
अलवर में ये विधानसभाएं तय करती हैं जीत-हार

लोकसभा चुनाव में बहरोड़, मुंडावर, अलवर ग्रामीण व रामगढ़ विधानसभा पार्टियों के लिए जीत-हार तय करेंगी। यहां से जिस पार्टी ने सर्वाधिक वोट पाए हैं, उसकी जीत आसान हुई है। इस समय बहरोड़ में भाजपा के विधायक हैं। बाकी तीनों सीटों पर कांग्रेस का राज है। ऐसे में भाजपा को तीन सीटों पर ज्यादा पसीना बहाने की आवश्यकता है। हालांकि कांग्रेस को भी विधानसभा चुनाव का परिणाम बरकरार रखने के लिए जनता के बीच रहना होगा।

बहरोड़ व रामगढ़ में अलग था चुनावी माहौल
बहरोड़ में भाजपा के जसवंत यादव को 70400 मत मिले थे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी संजय यादव को 46668 मत मिले थे। कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी। दूसरे नंबर पर बलजीत यादव रहे थे। भाजपा ने यहां कांग्रेस से 24 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे। इसी तरह अलवर ग्रामीण से कांग्रेस के विधायक टीकाराम जूली बने। उन्हें 108584 मत मिले। वहीं भाजपा के जयराम जाटव को 81251 मतों से सब्र करना पड़ा। यहां कांग्रेस ने भाजपा को 27333 वोटों से हराया था। वोटों का अंतर काफी रहा। मुंडावर में कांग्रेस के ललित यादव को 105735 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के मंजीत चौधरी को 70111 वोट मिले। यहां कांग्रेस ने 35627 वोटों से लीड हासिल की थी। रामगढ़ में भी भाजपा के जय आहूजा को 34882 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जुबेर खान को 93765 वोट मिले थे। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर रही थी।

इस तरह दोनों दल बदल रहे हैं हवा
जानकारों का कहना है कि दोनों ही पार्टियों के लिए इन सीटों पर चुनौती है। भाजपा को वोटों का अंतर पाटना होगा और कांग्रेस को मिले वोटों को सहेजना होगा। ऐसे में दोनों ही दल रणनीति बना रहे हैं। बहरोड़ में जहां कांग्रेस ने बलजीत यादव को अपने साथ लाकर माहौल बदलने की कोशिश की है। वहीं रामगढ़ में भाजपा ने सुखवंत सिंह को लाकर अपने को मजबूत करने की कोशिश की है। बाकी अलवर ग्रामीण व मुंडावर सीट पर कमोबेश पार्टियों के नेताओं का हाल विधानसभा चुनाव की तरह ही नजर आ रहा है। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट पर मतदान प्रतिशत काफी होता है। कांग्रेस इस सीट को अपने मुताबिक मानती है। वहीं भाजपा इस सीट पर खाता खोलने की तैयारी में है।

Published on:
07 Apr 2024 11:58 am