अलवर

यह है असली नौतपा…घर से निकलते ही लू के थपेड़े

अलवर. मंगलवार को दोपहर होते ही ङ्क्षजदगी थम गई। लोग घरों में दुबक गए। बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। मंगलवार को अलवर जिला भीषण गर्मी की चपेट में रहा। बहरोड़-कोटपूतली और खैरथल-तिजारा जिले में भी गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। इंजन का पारा 90 डिग्री से अधिक पहुंचे तो करीबी स्टेशन पर रोक […]

2 min read
Jun 11, 2025

अलवर. मंगलवार को दोपहर होते ही ङ्क्षजदगी थम गई। लोग घरों में दुबक गए। बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। मंगलवार को अलवर जिला भीषण गर्मी की चपेट में रहा। बहरोड़-कोटपूतली और खैरथल-तिजारा जिले में भी गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया।


इंजन का पारा 90 डिग्री से अधिक पहुंचे तो करीबी स्टेशन पर रोक दें ट्रेन
गर्मी में ट्रेन संचालन सुरक्षित बनाए रखने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें साफ कहा है कि यदि ट्रेन के इंजन का तापमान 90 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाए तो ट्रेन को तत्काल निकटतम स्टेशन पर रोक दें और केवल तापमान सामान्य होने के बाद ही रवाना करें। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण ने बताया कि इस ग्रीष्मकालीन संरक्षा अभियान के तहत जोनल महाप्रबंधक की निगरानी में लगातार समीक्षा बैठकें हो रही हैं। इसमें अधिकारियों को ट्रैक, फिङ्क्षटग्स, वेङ्क्षल्डग और गिट्टी की जांच जैसे कई तकनीकी ङ्क्षबदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


मालाखेड़ा. क्षेत्र में 4 दिन से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। सूर्य देव आसमान से आग बरसा रहे है। धरती तवे की तरह तप रही है। गर्मी के भीषण प्रकोप के चलते पशु-पक्षी व आमजन सब व्याकुल हैं। लोग बेहाल हैं। जहां तेज धूप और बढ़ते तापमान के साथ लू के प्रकोप से उल्टी-दस्त के रोगी बहुत अधिक बढ़ रहे हैं, जिन्हें अस्पताल प्रशासन की ओर से लू वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। आलम यह है कि रात को भी गर्म हवा बह रही है। गर्मी से लोगों को दिन-रात सुकून नहीं मिल रहा है। कूलर-पंखे व एसी की हवा भी राहत नहीं दे पा रही है।
थानागाजी. चार दिनों से भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। कूलर पंखों में भी पसीने छूट रहे हैं। कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में भी बाजार सूने नजर आए। मंगलवार को सुबह से ही तेज गर्मी रही। लोग भीषण गर्मी के चलते बाहर निकलने पर मुंह, सिर ढके नजर आए।
पिनान. क्षेत्र में धूप के तेवर मंगलवार को भी तेज रहे। दिनभर गर्म हवा लोगों को झुलसाती रही। पारा भी 45 डिग्री के पार पहुंच गया। आग उगलती धूप और गर्म हवा के बीच जन जीवन प्रभावित रहा। इसका असर दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर भी देखने को मिला। सुपरे वे पर दिन में अधिकतर समय सन्नाटा पसरा नजर आया। यहां के रेस्ट एरिया में भी सन्नाटा पसरा रहा।
राजगढ़. जून का माह शुरू होने के साथ ही तापमान भी चरम पर पहुंच रहा है। प्रचंड गर्मी से पारा डिग्री के पार पहुंच रहा है। अब दिन में बाहर निकलना मुश्किल लग रहा है। डॉक्टर शैलेन्द्र चौधरी, डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि दिन में 10 बजे से ही पारा तेजी से बढऩे लगता है। दिन में दुपहिया व पैदल चलने वाले लोग मुंह को दुपट्टे से बांधकर गुजरते नजर आए।
थानागाजी. चार दिनों से भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। कूलर पंखों में भी पसीने छूट रहे हैं। कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में भी बाजार सूने नजर आए। मंगलवार को सुबह से ही तेज गर्मी रही।

Updated on:
11 Jun 2025 12:54 am
Published on:
11 Jun 2025 12:51 am
Also Read
View All

अगली खबर