अलवर

अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए जवान के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, 3 वर्षीय बेटी ने दिखाई झंडी

अलवर के लक्ष्मणगढ़ में शहीद के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
1 minute read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 4:57 PM IST
Tiranga Yatra of alwar martyr soldier raju kumar
अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए जवान के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, 3 वर्षीय बेटी ने दिखाई झंडी

लक्ष्मणगढ़. अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की चपेट में आने से शहादत देने वाले आईटीपीबी के जवान राजू कुमार के सम्मान में शुक्रवार को गांव टोड़ा में गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने भाग लिया।
जनसेवक सुरेश मीना टोड़ा, लक्ष्मीकांत भारतीय ने बताया कि आईटीपीबी के जवान राजू कुमार के सम्मान शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा शहीद राजू कुमार से पतृक घर से प्रारम्भ हुई जिसे राजू की पिता बृजलाल व तीन वर्ष की पुत्री ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बाद में तिरंगा यात्रा गांव के मुख्य मार्गों व गली मोहल्ले से होते हुए गोपालपुरा व टोड़ा चौराहा होते हुए ठेकड़ा पर जाकर सम्पन्न हुई। हर व्यक्ति के हाथों तिरंगा था।

सभी लोग देश भक्ति गीतों के साथ भारत की जय.. और राजू कुमार अमर रहे के नारे लगाते चल रहे थे। जैसे जैस तिरंगा यात्रा आगे बढ़ती गई लोगों की संख्या बढ़ती चली गई। श्रद्धाजंलि सभा स्थल पहुंचते-पहुंचते तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों की संख्या हजारों में पहुंच गई। यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बाद में टोड़ा ठेकड़ा पर समाधी स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम शहीद राजू कुमार की पत्नी नरेश देवी व तीन वर्षीय पुत्री ने पुष्ण अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

बाद में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, राजनितीक दलों के पदाधिकारियों, सरपंचों व हजारों की तादाद में लोगों ने राजू कुमार की प्रतिमा पर पुष्ण अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान आदिवासी जनजाति समिति के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक सुरेश मीना, लोकसभा चुनाव मे भरतपुर लोकसभा कांग्रेस नेता डॉ.सुरेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र धवन, ग्राम पंचायत सरपंच ललिता राहुल मीना, खोकर सरपंच मनीषा देवी, कांग्रेस नेता राकेश बैरवा, तारेष जाटव, राधाकृष्ण गौशाला अध्यक्ष डॉ.सुआलाल यादव, टीम राजस्थान के लक्ष्मीकांत भारतीय, सुरेन्द्र सिंह सहित आस-पास के गांवो के लोग भी मौजूद थे।

Published on: