मेरे पति को शहीद हुए 13 साल हो गए हैं। आज तक मेरे गांव के स्कूल का नाम उनके नाम पर नहीं रखा जा सका है। यह कहना था फलियाबाद की ढाणी, पोस्ट नांगल की रहने वाली शशि बाला का। शहीदों के प्रति बेरूखी देख उनके परिवार ने गांव ही छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में आंतककारियों के खिलाफ ऑपरेशन में पति सुबेदार हेमसिंह राजपूत शहीद हो गए थे। सेना ने उनको शौर्य चक्र से सम्मानित किया। स्कूल पर आज तक उनका नाम नहीं लिख पाया है। दो बार जिला प्रशासन और सैनिक कल्याण बोर्ड से आदेश आए कि गांव की स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखा जाए । गांव वाले विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि गांव में आठवीं तक का स्कूल है, दसवीं तक क्रमोन्नत के बाद ही स्कूल का नामकरण शहीद के नाम पर करने की बात कही जा रही है।