Two Dies In Accident In Thanagazi : थानागाजी में एक और बड़ा हादसा हो गया, टे्रलर की टक्कर से एक की मौत हो गई वहीं एक जना गंभीर घायल हो गया।
अलवर. Two Dies In Accident In Thanagazi : अलवर जिले के थानागाजी ( thanagazi accident ) के प्रतापगढ़ रोड पर एक और हादसा हो गया। ( death in accident in alwar ) शनिवार दोपहर करीब 1 बजे प्रतापगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे को गंभीर हालत में थानागाजी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे वहां से अलवर रैफर किया गया है।
पत्थरों से भरे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे फूलचंद (30) पुत्र पन्नालाल बलाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं शंकर (18) पुत्र कैलाश चंद गुर्जर को गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया है। दोनों बाइक सवार अपने गांव भावता ने थानागाजी की ओर आ रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, कुछ दूर जाकर उसने अपना ट्रेलर छोड़ दिया और वहां से भाग निकला।
घटना के बाद लोगों ने लगाया जाम
थानागाजी के प्रतापगढ़ रोड पर ट्रेलर की टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, इसके अलावा पत्थरों से भरकर चल रहे ट्रेलरों पर रोक लगाई जाए। लोगों को समझाकर जाम खुलावाया गया।
कुछ दिन पूर्व 4 दोस्तों की मौत
इसी रोड पर 30 जुलाई को भी ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें जयपुर के रायसर गांव के रहने वाले 4 दोस्तों की मौत हो गई थी। चारों दोस्त घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेकिन स्कूल बंक कर वे अलवर के पांडूपोल और भर्तहरी घूमने आ गए थे, वहां से वापस लौटते समय पत्थरों से भरे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चौथे ने रास्ते में दम तोड़ दिया था।