अलवर

VIDEO: कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। अलवर में एआईसीसी महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में यह अभियान शुरू हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2025, 1:36 PM IST
Feature image

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। अलवर में एआईसीसी महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में यह अभियान शुरू हुआ। कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने और जनता को जागरूक करने के लिए यह आंदोलन पूरे देश में चलाया जा रहा है।


जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी का मुद्दा उठाने के बाद देशभर में इस अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर भी गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान निरंतर जारी रहेगा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाई जाएगी।

Updated on:
15 Sep 2025, 1:36 PM IST
Published on: