अलवर

Video : पूर्व मंत्री सिंह ने कहा, इस कुशासन से त्रस्त जनता इसको उखाड़ फेंकने का बना चुकी है मन

देश और प्रदेश की जनता अब इस कुशासन से त्रस्त होकर इसको उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। आने वाले चुनावों में जनता इसका करारा जवाब देगी।  

3 min read
Oct 09, 2017
Former minister singh said Misery of the people
Former minister singh said Misery of the people

बहरोड़. अलवर.

युवा कांग्रेस की ओर से रविवार को बहरोड़ में आयोजित आक्रोश रैली से कांग्रेस ने अलवर लोकसभा उप चुनाव की तैयारियों का आगाज किया।

रैली में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में आमजन की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विकास को रोक दिया गया है। देश और प्रदेश की जनता अब इस कुशासन से त्रस्त होकर इसको उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। आने वाले चुनावों में जनता इसका करारा जवाब देगी।

उन्होंने अलवर के लिए २० हजार करोड़ की योजना से हाई स्पीड ट्रेन के लिए राशि स्वीकृत करवाई थी जिसको भाजपा सरकार ने रोक दिया। यह ट्रेन आती तो भिवाड़ी, बहरोड़ व नीमराणा को इसका लाभ मिलता।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने कहा कि नोटबन्दी व जीएसटी लागू होने से देश की अर्थव्यवस्था को आघात पहुंचा है। आम आदमी को 15 लाख देने के झूठे आश्वासन, लोकपाल की नियुक्ति न करने से देश को असफल बना रखा है। राजा ने कांग्रेस सरकार के दौरान देश और प्रदेश मे हुए विकास कार्यो को गिनवाया और कहा कि इस उप चुनाव मे जनता भाजपा को हरा कर उसके कान खोलने का काम करें। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. करणसिंह यादव ने कहा कि भाजपा राज मे आमजन सहित सभी वर्गों के लोग दुखी हैं। सरकार जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नही दे रही है।

अलवर के विकास के लिए कांग्रेस को जिताने का काम करें। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना ने कहा कि युवा वर्ग, किसानों सहित आम जनता दुखी है। किसानों को उपज के दाम नही मिल रहे है वह बर्बाद होने के कगार पर हैं। अब जनता जागरुक हो जाए और भाजपा को सबक सिखाने का काम करें। कांग्रेस जिला अध्यक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा जिले मे विकास के नाम पर जनता को भरमाने के अलावा कुछ नहीं किया गया है जिसका जवाब आम जनता सांसद के उप चुनाव में देगी।

आक्रोश रैली के संयोजक युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भाजपा के राज में स्थानीय युवाओं को रोजगार के नाम पर झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं। गत तीन साल से क्षेत्र मे कोई विकास कार्य नहीं हुए, पुरानी सरकार के कामों के नाम बदलकर झूठा श्रेय लेने का काम किया जा रहा है।

इन्होंने किया सम्बोधित


सम्मेलन को राष्ट्रीय महासचिव देवेन्द्र कादयान, बानसूर विधायक शकुंतला रावत, पूर्व मंत्री दुर्रूमियां, जिला प्रमुख रेखा राजू यादव, पूर्व विधायक महेंद्र शास्त्री, करण सिंह चौधरी, डीसीसी प्रभारी उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष बेनीप्रशाद जोशी, पूर्व प्रधान सुमन यादव, कृषि उपज मंडी खैरथल चेयरमैन राजेन्द्र यादव, कांग्रेस नेता किरोड़ीमल यादव, बलबीर छिल्लर, विजय यादव, अजीत यादव, केजी कौशिक, धर्मवीर आर्य, पार्षद प्रदीप यादव, अनिश यादव, अमित यादव, संजय नम्बरदार, अकिंत शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। संचालन चन्द्रभान गुर्जर ने किया।

जुलूस के साथ लाए कार्यक्रम स्थल तक

रैली के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना सहित अन्य अतिथियों का रोड शो करते हुए गाजेबाजे के साथ रैली स्थल तक लाया गया। मार्ग मे अनेक स्वागत द्वार लगाए गए थे। जुलूस के दौरान कस्बे के नए बस स्टैण्ड के पास एक दुकानदार ने काला कपड़ा दिखाया को कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की कर उसे खदेड़ दिया। रैली के दौरान कस्बे के मार्गाे पर ज्यादा वाहन आने से जाम लग गया था। जिसको पुलिस ने सुचारू करवाया।

रास्ते में हुआ स्वागत


पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा का दिल्ली से बहरोड़ आते समय राजपूताना रिसोर्ट पर कांग्रेस जिला महासचिव बलबीर छिल्लर के साथ पदाधिकारियों ने फूलमाला और साफा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बहरोड़ के पास भी पदाधिकारियो द्वारा स्वागत किया गया।

Published on:
09 Oct 2017 06:53 pm