विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 14 एवं 15 फरवरी को विभिन्न स्थानों पर कैंप आयोजित होंगे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत 14 एवं 15 फरवरी को विभिन्न स्थानों पर कैंप आयोजित होंगे। नगर निगम के आयुक्त एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के नोडल अधिकारी मनीष कुमार फौजदार ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत 14 फरवरी को दोपहर पूर्व आईटीआई कॉलेज मोती नगर व दोपहर पश्चात भांड बस्ती पीएनबी बैंक के पास साइड रोड पर तथा 15 फरवरी को दोपहर पूर्व वार्ड नं. 61 तिजारा पुलिया से रेलवे अण्डरपास वाले रोड पर खाली मैदान में व दोपहर पश्चात कंपनी गार्डन के अंदर प्रस्तावित पार्किंग स्थल पर कैंप आयोजित होंगे।
लाभार्थियों को स्वीकृति ऋण पत्र वितरित किए गए
विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत सोमवार को रणजीत नगर स्थित कॉम्पलेक्स व रामलीला मैदान शिवाजी पार्क में कैंप आयोजित हुआ। शिविर में विभिन्न योजनाओं में लाभार्थी रहे व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही प्रतिभाशाली एवं विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बालक-बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें
अलवर जिले को तीन रेलवे ओवरब्रिज की सौगात, यहां मिलेगा फायदा