27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर जिले को तीन रेलवे ओवरब्रिज की सौगात, यहां मिलेगा फायदा

सेतुबंध परियोजना के तहत 62.86 करोड रूपये की लागत से एलसी-111ए (अलवर शहर में टेल्को सर्किल से अलवर-बहरोड) को जोडने वाले रोड

less than 1 minute read
Google source verification
fgdgf.jpg

कार्यक्रम में मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं के साथ अलवर जिले में बनने वाले तीन रेलवे ओवरब्रिज का वर्चुअली शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा भी मौजूद रहे।

वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के साथ-साथ अलवर जिले को तीन रेलवे ओवरब्रिज की सौगात दी है। उन्होंने बताया कि सेतुबंध परियोजना के तहत 62.86 करोड रूपये की लागत से एलसी-111ए (अलवर शहर में टेल्को सर्किल से अलवर-बहरोड) को जोडने वाले रोड, 36.31 करोड की लागत से बनने वाले एलसी-86 (सोडावास-नूंह सडक एसएच-11) एवं 44.43 करोड की लागत से बनने वाले एलसी-68 (हिण्डौन-कठूमर सडक एसएच-22) पर रेलवे कॉसिंग पुल का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि इन आरओबी के निर्माण होने पर जिले सहित प्रदेश के इन्सफ्रास्ट्रक्चर को बल मिलेगा तथा आमजन को आगमन में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा दिल्ली-मुम्बई नेश्नल हाईवे, बडोदामेव से पनियाला हाईवे की सौगात दी है तथा सरिस्का एलिवेटेड रोड निर्माण कराने की घोषणा भी गई है जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ पर्यटन क्षेत्र को बढावा मिलेगा।