अलवर

विवेकानंद मॉडल स्कूल: अब कक्षा 1 से 5 तक में भी मिलेगा प्रवेश, ये है अंतिम तिथि 

Swami Vivekanand Government Model School Admission : स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में सत्र 2025-26 में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार कक्षा एक से 5वीं के छात्र-छात्राओं को भी दाखिला दिया जाएगा। अब तक कक्षा 6 से 9 तक ही इन स्कूलों में प्रवेश दिया जाता था।
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2025, 12:16 PM IST
Feature image

Swami Vivekanand Government Model School Admission : स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में सत्र 2025-26 में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार कक्षा एक से 5वीं के छात्र-छात्राओं को भी दाखिला दिया जाएगा। अब तक कक्षा 6 से 9 तक ही इन स्कूलों में प्रवेश दिया जाता था। कक्षा एक से 9वीं तक में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी 17 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।

कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा 19 मार्च को होगी। वहीं, कक्षा एक की सभी 40 सीटों पर नवीन प्रवेश दिए जाएंगे, जबकि कक्षा 2 से 5वीं तक वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अलावा शेष रही सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

निकाली जाएगी लॉटरी

सीटों के मुकाबले आवेदन ज्यादा होने पर 24 से 29 मार्च के मध्य लॉटरी निकाली जाएगी। कक्षा 6 से 8 में रिक्त सीटों के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। पुराने अलवर के अनुसार 10 स्कूलों का संचालन यहां पर हो रहा है। ये सभी स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर चल रही हैं। इन सभी कक्षाओं की पढ़ाई एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। कक्षा 10 व 12 में सीबीएसई के नियमानुसार ही प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 11 के प्रवेश के निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

विभाग ने गठित की कमेठी

मॉडल स्कूल में दाखिला प्रक्रिया के लिए समिति का गठन किया गया है। कक्षा एक से 5 तक के लिए शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को अध्यक्ष, मुय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, एसएमसी का अध्यक्ष या फिर अभिभावक को सदस्य तथा सदस्य सचिव के तौर पर प्रभारी हैड टीचर होगा। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 और अधिकतम 7 वर्ष होनी चाहिए।

6 से 8 के लिए अलग समिति बनाई

इसी तरह कक्षा 6 से 8 के लिए अलग समिति बनाई गई, इसमें मॉडल स्कूल के सबसे नजदीक राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य को अध्यक्ष, सीबीईओ या एसीबीईओ द्वारा नामित व्यक्ति व एक जनप्रतिनिधि को सदस्य तथा मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य को सचिव बनाया गया है। कक्षा 9 के लिए बनाई गई समिति में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को अध्यक्ष, डाइट प्राचार्य, एडीपीसी और मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य को सदस्य तथा कार्यकारी अधिकारी मॉडल स्कूल को सदस्य सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:
लगातार बढ़ते महिला रेप के मामले… आखिर कौन है जिम्मेदार? पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
12 Mar 2025, 12:16 PM IST
Published on: