अलवर

अलवर में पानी का भारी संकट, जिला कलक्ट्रेट के बाहर गड्ढे में उतरकर पानी भर रहे लोग, देखें वीडियो

अलवर जिले में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालत यह है कि कलक्ट्रेट परिसर के बाहर ही लोग गड्ढे में उतरकर पानी भर रहे हैं।

less than 1 minute read
Jun 23, 2021
Water Problem Outside District Collectrate In Alwar
अलवर में पानी का भारी संकट, जिला कलक्ट्रेट के बाहर गड्ढे में उतरकर पानी भर रहे लोग, देखें वीडियो

अलवर शहर में पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा। शहर में जिस भी वार्ड में देखो वहां लोग पानी भरने के लिए भटकते नजर आएंगे या फिर टैंकर से पानी भरने के लिए लंबी कतार लगी रहेगी। पानी की समस्या को लेकर पिछले कई दिनों से भाजपा पदाधिकारी धरने पर बैठे हैं। उसके बाद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। बुधवार दोपहर में कलेक्ट्रेट गेट के बाहर गड्ढे में से लादिया क्षेत्र के लोग भरी दोपहरी में गड्ढे में उतर कर पानी भरते नजर आए।

जलदाय विभाग की ओर से शहर में करीब 4 लाख की आबादी को पेयजल आपूर्ति के लिए करीब 50 हजार पेयजल कनेक्शन दिए हुए हैं। एनसीआर के नियमानुसार अलवर शहर में जनता को रोजाना करीब 525 लाख लीटर पानी दिया जाना चाहिए, लेकिन जलदाय विभाग का दावा रोजाना करीब 325 से 330 लाख लीटर पानी की पूर्ति की जा रही है। इस हिसाब से शहर में रोजाना करीब 200 लाख लीटर पानी कम दिया जा रहा है। जिसके कारण शहर के अधिकांश वार्डों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। भीषण गर्मी में लोग पानी को लेकर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।


फोटो स्टोरी व वीडियो-

अंशुम आहूजा

Published on:
23 Jun 2021 10:16 pm