अलवर

Rajasthan: बीमा क्लेम पास नहीं हुआ तो बीमा वाले के ऑफिस ‘टाइम बम’ लेकर पहुंच गया युवक… और

Bomb Threat अंकुश अपनी जली हुई बाइक का क्लेम पाने के लिए वहां गया था, लेकिन विवाद हो गया। विवाद का कारण क्लेम नहीं मिलना था।

less than 1 minute read
Jan 24, 2026
Fake Bomb Pic

Rajasthan Crime News: राजस्थान के अलवर जिले में स्थित अरावली विहार थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। अपनी खराब बाइक का बीमा क्लेम उठाने के लिए बाइक सवार ने ऐसा कांड किया कि पुलिस वालों के भी होश हवा हो गए। वे भी कांपने लग गए। बाद में युवक को काबू किया और उसे पकड़ लिया गया। दरअसल उसने एक नकली टाइम बम बनाया था और उससे बीमा वाले का कार्यालय उड़ाने पहुंच गया था।

दरअसल इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अलवर जिले का ही रहने वाला युवक अंकुश गुर्जर 12 जनवरी को थाना क्षेत्र में रहने वाले बाबू सिंह के यहां पहुंचा था। बाबू सिंह बीमा का काम करता है। उसने अपने घर पर ही अपना ऑफिस बना रखा है। अंकुश अपनी जली हुई बाइक का क्लेम पाने के लिए वहां गया था, लेकिन विवाद हो गया। विवाद का कारण क्लेम नहीं मिलना था।

ये भी पढ़ें

Bharatpur: Mobile में ऐसा क्या दिखा 10 साल के बच्चे की चली गई जान, रहस्यमय हालत में मिला शव, पुलिस ने कब्जे में लिया फोन

बाबू सिंह ने पुलिस को बताया कि अंकुश ने धमकाया और उसके बाद बैग से एक बमनुमा वस्तु निकाली, उस पर टाइमर जैसा कुछ लगा हुआ था। उसने कहा कि यह टाइम बम है और अब तुम्हे उड़ा दूंगा। इस घटना के बाद जब बाबू सिंह ने शोर मचाया तो अंकुश वहां से भाग गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो अंकुश को एक किराये के कमरे से पकड़ा गया। पुलिस के डर के मारे वह अपना घर छोड़कर फरार हो गया था। उसे अरेस्ट कर लिया गया है। पता चला कि उसने तारों के कुछ जुगाड़ के जरिये बमनुमा वस्तु बना ली थी। उसके बारे में अब उससे पड़ताल की जा रही है। अंकुश की बाइक का क्लेम नियमानुसार खारिज हो गया था।

ये भी पढ़ें

Jaipur: अब 3 तलाक नहीं चलेगा…, 5 बच्चों की मां को छोड़ दूसरी शादी करने वाले ‘कालू’ पर भड़के MLA बालमुकुंदाचार्य, थानेदार को लगाया फोन, और

Published on:
24 Jan 2026 11:08 am
Also Read
View All

अगली खबर