अलवर

घर पर नहीं था बेटा, ससुर की बिगड़ गई नीयत, आधी रात बहू के साथ किया बलात्कार, FIR दर्ज

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आधी रात को ससुर बदनीयती से कमरे में घुसा। घटना की जानकारी सास और देवर को दी। उन्होंने चुप रहने के लिए कहा।

less than 1 minute read
Jul 10, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के अलवर के एक थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला ने अपने ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है और ज्यादातर बाहर रहता है। पुलिस को दी एफआईआर में महिला ने बताया कि वह 3 जुलाई की रात को कमरे में सो रही थी। रात 12 बजे ससुर बदनीयती से कमरे में घुस गया।

महिला ने विरोध और चिल्लाने का प्रयास किया, लेकिन ससुर ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद उसने महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने अपनी सास और देवर को घटना बताई तो उन्होंने धमकी दी कि यह बात किसी को नहीं बताए। मगर महिला ने थाना में मामला दर्ज कराकर ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में शर्मनाक वारदात: मायके आई महिला को जबरन ले गए, चलती गाड़ी में किया गैंगरेप, अगले दिन दोस्तों ने भी किया सामूहिक बलात्कार

युवक गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले अलवर जिले में रेप के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी मंगेतर से रेप किया। पुलिस ने बताया कि एक गांव में रहने वाली एक नागालिग किशोरी की कुछ दिन पहले सगाई हुई थी। परिवार का कहना था कि जल्द ही बेटी बालिग होने वाली थी, उसके बाद उसकी शादी करने वाले थे।

यह वीडियो भी देखें

इस दौरान किशोरी मंगेतर से फोन पर भी बातचीत करती थी और परिवार को इस बारे में जानकारी थी। पुलिस ने बताया कि 23 जून को दोपहर के समय परिवार के लोग खेत पर चले गए थे। इस दौरान किशोरी का मंगेतर मिलने के बहाने उसके घर आया और उसके साथ जबरन संबंध बनाए।

ये भी पढ़ें

एक डेट ने लड़की को दिया जीवन भर का दर्द, पहले प्रेमी ने किया रेप, फिर दोस्तों को सौंपा, 4 लाख भी ऐंठे

Also Read
View All

अगली खबर