अलवर

अलवर शहर से जुड़ेगा पटरी पार एरिया, आज 10 घंटे चलेगा अंडरपास का काम; इन 11 ट्रेनों का बदला रूट

Alwar News: आखिरकार वह दिन आ ही गया। मुख्य शहर से पटरी पार एरिया काली मोरी अंडरपास के जरिए जुड़ जाएगा। रविवार को सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक अंडरपास का काम चलेगा।

2 min read
May 10, 2026
काली मोरी अंडरपास के लिए लगाई गई बड़ी मशीन। फोटो: पत्रिका

Kali Mori Underpass Construction: अलवर। आखिरकार वह दिन आ ही गया। मुख्य शहर से पटरी पार एरिया काली मोरी अंडरपास के जरिए जुड़ जाएगा। रविवार को सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक अंडरपास का काम चलेगा। रेलवे व पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर कंक्रीट बॉक्स फिट करेंगे। इसके साथ ही 50 फीसदी कार्य पूरा हो जाएगा। बाकी कार्य पीडब्ल्यूडी अपने हिसाब से निपटाएगा।

काली मोरी अंडरपास के लिए शनिवार को रेलवे व पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर दिनभर डटे रहे। रेल ट्रैक के दोनों ओर खुदाई की गई। अंडरपास की गहराई करीब 10 से 15 फीट होगी। काली मोरी अंडरपास के साथ खैरथल से बांदीकुई के बीच में भी कुछ अंडरपास के कार्य होंगे। ऐसे में एक साथ रेलवे ने इस मार्ग पर ब्लॉक लिया है, जो रात 8 बजे तक रहेगा। बताया जा रहा है कि जैसे ही अंडरपास के लिए बक्से फिट हो जाएंगे। उसके बाद रेलवे ट्रैक की जांच कर रेल यातायात को हरी झंडी देगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Four-Lane Flyover: राजस्थान में यहां बन रहा नया फ्लाईओवर, 79 करोड़ होंगे खर्च; अगले साल मिलेगी सौगात

चार साल से अटका था यह प्रस्ताव

काली मोरी अंडरपास का कार्य चार साल से अटका हुआ था। पूर्ववर्ती सरकार में मंजूरी मिली थी और भाजपा सरकार इसके बजट बढ़ाने पर जोर देती रही, लेकिन जनता का दबाव बढ़ा, तो पीडब्ल्यूडी को यह काम शुरू करना पड़ा। इसके निर्माण पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। करीब 15 लाख रुपए रेलवे को भी दिया गया है। जून तक अंडरपास का काम पूरा हो जाएगा।

ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद

आरयूबी लॉन्चिंग के कारण अलवर में ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली, गाड़ी संख्या 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत, गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी, गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर, गाड़ी संख्या 14321 बरेली-भुज, गाड़ी संख्या 19566 देहरादून-ओखा, गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय, गाड़ी संख्या 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत, गाड़ी संख्या 12916 दिल्ली-साबरमती, गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम, गाड़ी संख्या 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी को डायवर्ट कर दूसरे रूट से निकाला जाएगा।

काली मोरी नहीं आएंगी बसें

अलवर से राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, मालाखेड़ा, दौसा, हिंडौन और कई स्थानों पर जाने वाली बसें रविवार को काली मोरी पर नहीं आएंगी। विभाग ने सभी बसों का डायवर्जन किया हैं। बसें सीधे ही एसएमडी सर्किल से होकर गुजरेंगी। सभी यात्री बस स्टैंड या एसएमडी सर्किल से बैठकर यात्रा कर सकते हैं।

साढ़े 12 घंटे बंद रहेगी बिजली

कालीमोरी अंडरपास निर्माण के चलते कालीमोरी, मोती नगर, हीराबास, कैप्सूल फैक्ट्री, स्टेशन रोड, मंडी मोड़, गुंबद के पास ओम धर्म कांटा, रामनगर, देहली रोड व आसपास के क्षेत्र में सुबह 8 से रात साढ़े 8 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

ये भी पढ़ें

Alwar News: सरिस्का में आ रहे गांव के लोगों को जयपुर-दौसा बसाने की तैयारी, राजस्व विभाग से मांगी जमीन
Also Read
View All