अलवर

Alwar: 4 बहनों के इकलौते भाई का शव देखकर मच गया कोहराम, 2 साल पहले हुई थी शादी, छोटे से बेटे को गोद में लेकर फूट-फूटकर रोती रही पत्नी

Trailer-Bike Collision: अलवर में ट्रेलर और बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। चार बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि दो साल पहले ब्याही पत्नी छोटे से बेटे को गोद में लेकर रोती रही।

2 min read
Feb 06, 2026
घायल सुनील कुमार स्वामी (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan Road Accident: अलवर के ततारपुर थाना क्षेत्र में ट्रेलर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जयपुर रेफर किया गया है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

कृष्ण कुमार(20) पुत्र विजय सिंह मेघवाल निवासी जिंदौली के पेट में दर्द होने पर वह अपने दोस्त सुनील कुमार स्वामी पुत्र सुरेश स्वामी के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेने के लिए ततारपुर गया था। इस दौरान कृष्ण कुमार बाइक चला रहा था और उसका दोस्त बाइक के पीछे बैठा था। वहां दवा लेकर लौटते समय बेरोज गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें

Jodhpur: चिता जल रही थी, तभी पहुंच गई पुलिस! बीच में रुकवाया अंतिम संस्कार और साथ ले गई अधजला शव; जानें क्या है पूरा मामला

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ततारपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अलवर के सामान्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिन्हें परिजन रात 12 बजकर 40 मिनट पर सामान्य अस्पताल लेकर आए।

यहां चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनील कुमार स्वामी की गंभीरावस्था को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। गुरुवार को मृतक कृष्ण कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया। अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. पीसी सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मृतक के सिर व सीने में गंभीर चोट लगने से मौत होना सामने आया है।

चार बहनों का इकलौता भाई था

मृतक का शव देखते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी छोटे से बेटे को गोद में लेकर फूट-फूटकर रो रही थी। दरअसल मृतक कृष्ण कुमार चार बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता चिनाई मिस्त्री का काम करते हैं। जबकि मृतक खुद मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार मृतक कृष्ण कुमार की 2 साल पहले ही शादी हुई थी। उसके एक बेटा है।

ये भी पढ़ें

Ajmer: 60 रुपए Kg वाली मूंगफली से घर बैठे बना रहे 1200 रुपए kg वाला काजू और 800 रुपए kg वाला बादाम, तरीका देखकर पसीने छूटे

Updated on:
06 Feb 2026 11:40 am
Published on:
06 Feb 2026 11:39 am
Also Read
View All

अगली खबर