अलवर

दोस्त की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे युवक की गोविंदगढ़ जालूकी स्टेट हाइवे पर तालडा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jan 2023, 5:08 PM IST
Youth died in road accident in alwar

गोविन्दगढ (अलवर)। दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे युवक की गोविंदगढ़ जालूकी स्टेट हाइवे पर तालडा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को अलवर रेफर और तीसरे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र उर्फ रज्जी पुत्र दान सिंह 25 वर्ष निवासी तालडा की मौके पर मौत हो गई, अशोक पुत्र अमर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी हसनपुर व दिनेश पुत्र लक्ष्मण 25 घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक रामबास अपने दोस्त की बारात में आए थे। इसके बाद वह तसई में अपने अन्य दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

इस दौरान तालडा के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Published on: