अलवर

बहन की विदाई के बाद हादसे में भाई की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था घर

ममेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अलवर आए युवक की मंगलवार सुबह अम्बेडकर सर्किल के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियों के बीच मातम छा गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2023, 4:00 PM IST
youth died in road accident in alwar

अलवर। ममेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अलवर आए युवक की मंगलवार सुबह अम्बेडकर सर्किल के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियों के बीच मातम छा गया। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया कि भरतपुर के नगर निवासी विष्णु (24) पुत्र भवेन्द्र जांगिड़ जयपुर में सीए तैयारी कर रहा था। वह अपने मामा अलवर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी धर्मचंद की बेटी दीप्ति की शादी में शामिल होने के लिए अलवर आया था।

मनुमार्ग स्थित मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह से अपनी ममेरी बहन को विदा कर विष्णु मंगलवार को चचेरे भाई लोकेश और दोस्त उमंग के साथ बाइक से मामा के घर ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था। अम्बेडकर सर्किल के समीप पीछे आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी,जिससे विष्णु उछलकर डिवाइडर पर जाकर गिरा और मौत हो गई, साथी लोकेश और उमंग घायल हो गए।

Published on: