8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशियों में शामिल होने जा रहे थे, परिवार में छा गया मातम

समीपस्थ इंदावड़ गांव की सरहद में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई व उसकी पुत्री गंभीर घायल हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 5 Feb 2023, 7:30 PM IST

youth died in road accident in nagaur

मेड़ता सिटी (नागौर)। समीपस्थ इंदावड़ गांव सरहद पर हुए एक हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। अपनी बेटी के साथ एक शादी समारोह में शिरकत करने जाते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल युवक ने मेड़ता अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ बाइक पर सवार बेटी के भी सिर में गंभीर चोट आई।

हेड कांस्टेबल और जांच अधिकारी प्रहलादराम ने बताया कि गगराना गांव निवासी किशोरराम (38) पुत्र भंवराराम अपनी पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए खिंयास गांव जा रहा था। इस दौरान इंदावड़ सरहद पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता और बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : ‘मेरा इतना मजबूत कलेजा नहीं कि अपने बच्चे के हॉस्टल से गिरने का वीडियो देख सकूं’

दोनों को उपचार के लिए शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल हुए पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल की मौत के बाद शव को अस्पताल परिसर स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। दोपहर में डॉ. आर.के तंवर की ओर से शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें : गैंगस्टर की पोस्ट लाइक व शेयर करना पड़ा महंगा, 33 गिरफ्तार

10 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में मृतक की बेटी पूनम (10) पुत्री किशोर भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पूनम के सिर पर गंभीर चोटें आई है, जिसका सीएचसी में उपचार जारी है। पिता के साथ शादी में जा रही पुत्री के सिर से दुर्घटना के बाद पिता का साया उठ गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।