अम्बेडकर नगर

नशे ने छीना सहाराः पत्नी ने भाइयों संग मिलकर पति को मार डाला, चार मासूम हुए बेसहारा पैरों में कीचड़ से खुला राज!

अंबेडकरनगर में नशे की लत ने एक परिवार को तबाह कर दिया। रोज़ की मारपीट और कलह से तंग आकर पत्नी ने अपने भाइयों संग मिलकर पति की हत्या कर दी। पुंथर झील किनारे मिला शव फेंक दिया। पुलिस ने चंद घंटों में राज खोला। अब चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठा और मां जेल जाने वाली है।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2025, 10:42 AM IST
Ambedkarnagar
पकड़े गए आरोपों के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स पुलिस ट्विटर अकाउंट

अंबेडकरनगर जिले में नशे की लत और घरेलू कलह ने एक परिवार को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया। अनीस अहमद (40) नामक युवक की हत्या किसी बाहरी ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी और साले ही ने कर दी। रविवार सुबह पुंथर झील किनारे उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में रहस्य खोलते हुए पत्नी हिना फातिमा और उसके दोनों भाइयों शाहिद व आरिफ को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि अनीस लंबे समय से नशे का आदी था। कबाड़ बेचकर जो भी कमाता, उसे नशे में उड़ा देता और अक्सर पत्नी से मारपीट करता। उधार लेकर नशा करने की वजह से गांव में उसकी बदनामी हो चुकी थी। समय पर कर्ज न चुका पाने पर लोग उसकी पत्नी तक से तकादा करने लगे थे। हालात से तंग आकर करीब 22 दिन पहले हिना अपने चार बच्चों के साथ मायके चली गई थी।

बहाने से झील के किनारे पत्नी ले गई फिर भाइयों के साथ मिलकर कर दी हत्या

शनिवार रात अनीस पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल पहुंचा। वहीं कहासुनी के बाद हिना ने भाइयों शाहिद और आरिफ के साथ मिलकर उसे बहाने से पुंथर झील किनारे ले जाकर रस्सी से गला घोंट दिया। शव को झील किनारे फेंकने के बाद तीनों घर लौट आए। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पैरों में कीचड़ देख पुलिस को हुआ शक, फॉरेंसिक जांच की बात पर टूट गया साला बता दी सच्चाई

जांच के दौरान मृतक का साला शाहिद घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन उसके पैरों पर कीचड़ देखकर पुलिस को शक हुआ। जब कड़ाई से पूछताछ हुई और फॉरेंसिक जांच की चेतावनी दी गई तो शाहिद टूट गया। पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। हिना ने भी पति की नशे की लत और प्रताड़ना से तंग आकर हत्या करने की बात मान ली।
करीब 15 साल पहले हिना और अनीस का निकाह हुआ था। उनके चार मासूम बच्चे साजिया (10), समीर (8), सबीना (5) और मदीना (3) अब बेसहारा हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि अनीस की नशे की लत ने ही परिवार को तबाह कर दिया और अंततः उसकी जान भी ले ली।

Updated on:
15 Sep 2025, 10:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मुसलमान कब तक सपा का झंडा ढोएंगे’, ओम प्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी का किया समर्थन, बोले- अब AIMIM मैदान में उतरें

’20 करोड़ की गाड़ी से गरीबों और दलितों पर हाथ हिलाएंगे!’ अखिलेश की ‘PDA यात्रा’ पर ओम प्रकाश राजभर का करारा तंज

UP Digital Labour Chowk App: अब काम के लिए भटकने की जरूरत नहीं, मोबाइल पर ही मिलेगा आपकी योग्यता के हिसाब से रोजगार

‘आम आदमी न्याय के लिए किस दरवाजे पर दस्तक दे’, IPS की मां की हत्या पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल

सीनियर IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या को लेकर मायावती ने उठाए सवाल! बोलीं- आमजन की सुरक्षा का क्या होगा?