अम्बेडकर नगर

दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन को बीच सड़क पर प्रेमी ने रोका… कार के अंदर से खींचते हुए बोला-यह मेरी गर्लफ्रेंड

अंबेडकर नगर जिले में विदाई के बाद दुल्हन की कार बीच सड़क पर रोकी गई। युवक ने खुद को प्रेमी बताकर उसे साथ ले जाने की जिद कर दी। हंगामा इतना बढ़ा कि मामला थाने पहुंचा। और आखिरकार शादी ही टूट गई।
2 min read
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

अंबेडकरनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां विदाई के बाद ससुराल जा रही दुल्हन की कार को उसके प्रेमी ने बीच रास्ते रोक लिया। युवक ने फिल्मी अंदाज में दुल्हन को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए साथ ले जाने की जिद की। मौके पर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद पंचायत में फैसला हुआ। शादी टूट गई। दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया।

अंबेडकरनगर जिले में एक शादी उस वक्त टूट गई जब विदाई के बाद दुल्हन को ले जा रही कार को रास्ते में एक युवक ने रोक लिया। युवक ने खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए दावा किया कि दोनों के बीच पिछले दो साल से संबंध हैं। वह उसे अपने साथ ले जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अयोध्या के गोसाईंगंज के रहने वाले दिनेश की शादी अंबेडकरनगर के एक गावं से तय हुई थी। 22 अप्रैल को बारात पहुंची। रात भर शादी की सभी रस्में पूरी हुईं। अगली सुबह विदाई के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर कार से घर के लिए रवाना हुआ।

बीच सड़क पर फिल्मी स्टाइल में रोक कार

लेकिन कुछ ही दूरी पर एक युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा। फिल्मी स्टाइल में कार के आगे बाइक लगाकर रोक दी। उसने कार का दरवाजा खोलकर दूल्हा-दुल्हन को बाहर उतरने को कहा। इसके बाद उसने दुल्हन को अपनी ओर खींचते हुए कहा कि वह उसकी गर्लफ्रेंड है। उसके साथ ही जाएगी।

थाने पर दिनभर चली पंचायत जमकर हुआ हंगामा और टूट गई शादी

इस दौरान दूल्हा और युवक के बीच कहासुनी हो गई। युवक ने अपने मोबाइल में मौजूद कुछ तस्वीरें दिखाईं। दावा किया कि दोनों लंबे समय से रिश्ते में हैं। यह देखकर दुल्हन भी हैरान रह गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। दूल्हे ने तुरंत अपने परिवार और दुल्हन के घरवालों को सूचना दी। कुछ ही समय में दोनों पक्ष मौके पर पहुंच गए। जहां काफी हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाया गया। और सभी को थाने ले जाया गया। थाने में दिनभर बातचीत और पंचायत चली। आखिरकार, दूल्हे और उसके परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। और शादी तोड़ने का फैसला लिया। दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया। जबकि दुल्हन अपने घरवालों के साथ चली गई।

पुलिस ने शांति भंग में युवक का किया चालान

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का लिखित में दिया। वहीं, युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

Updated on:
24 Apr 2026 06:34 pm
Published on:
24 Apr 2026 06:34 pm
Also Read
View All
सपा सरकार में खुली नकल, कांग्रेस हरिश्चंद्र नहीं, छात्रों को उकसाकर लात खाने वाले भाग गए, अंबेडकर नगर में बोले ओपी राजभर

UP STF Encounter: 21 मुकदमे, 6 मर्डर और 1 लाख का इनाम, जानिए कौन था डकैत आसिफ उर्फ विक्की छैमार जिसे STF ने मार गिराया

‘जैसे टूटी शिवसेना-TMC, वैसे ही खत्म होगी समाजवादी पार्टी’, मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला

ऐसे बेटे से रिश्ता नहीं, एनकाउंटर में मारे गए हत्यारे का शव लेने से परिवार पीछे हटा, इमाम ने भी ठुकराया

सिलबट्टे से चार बच्चों की हत्या, नाले में मिली मां की लाश, अंबेडकरनगर में आरोपी आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर