अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर में जहरीली शराब ने ली 5 की जान, जांच में जुटी पुलिस

- आबकारी विभाग की निष्क्रियता के चलते लोगों की जानें गई
2 min read
Poisonous Liquor
Five People died from drinking poisonous liquor in Ambedkar Nagar

अंबेडकर नगर. जिले में जैतपुर थाना क्षेत्र के मखदूमपुर की चौहान बस्ती मे जहरीली शराब (Poisonous Liquor) के सेवन से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब पीने वाले लोग लॉकडाउन में आजमगढ़ जिले के बॉर्डर से देसी शराब खरीदकर लाए थे। सोनू चौबे आजमगढ़ जिले की सीमा पर स्थित मिट्टूपूर बाजार से देसी शराब लेकर आया था। रविवार को सोनू चौबे के अलावा बगल के गांव मखदूमपुर के रहने वाले राम शुभम चौहान, अमित चौहान, जैसराज, महेश ने भी शराब पी थी। शराब पीने के बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में इन्हें प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान अमित चौहान की मौत हो गई। जबकि सोनू चौबे व सेवानिवृत्त सूचना अधिकारी राम शुभग चौहान ने अगले दिन दम तोड़ दिया। वहीं, शराब पीने से हुई मौत की घटना को ग्रामीणों ने छिपाकर आनन-फानन में तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, शराब पीने से मौत की जानकारी सपा विधायक सुभाष राय ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों के परिजनों को मिले 20 लाख का मुआवजा

डीएम सैमुअल पॉल और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने गांव जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएम ने बताया कि शराब पड़ोसी आजमगढ़ जिले के मिट्टूपूर से लाई गई थी। मामले की जानकारी आजमगढ़ के डीएम को दी गई है। साथ ही गांव में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सपा नेता सिद्धार्थ मिश्रा का आरोप है कि आबकारी विभाग की निष्क्रियता के चलते लोगों की जानें गई हैं। मृतकों के परिजनों को 20 लाख का मुआवजा मिले। साथ ही दोषी पुलिस और आबकारी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

Published on:
11 May 2021 03:07 pm
Also Read
View All
’20 करोड़ की गाड़ी से गरीबों और दलितों पर हाथ हिलाएंगे!’ अखिलेश की ‘PDA यात्रा’ पर ओम प्रकाश राजभर का करारा तंज

UP Digital Labour Chowk App: अब काम के लिए भटकने की जरूरत नहीं, मोबाइल पर ही मिलेगा आपकी योग्यता के हिसाब से रोजगार

‘आम आदमी न्याय के लिए किस दरवाजे पर दस्तक दे’, IPS की मां की हत्या पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल

सीनियर IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या को लेकर मायावती ने उठाए सवाल! बोलीं- आमजन की सुरक्षा का क्या होगा?

IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर नया अपडेट, पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व; हार्ट जांच से खुलेगा मौत का राज