अम्बेडकर नगर

मासूम के साथ दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को पुलिस ने ऐसे ढूंढा कि हो रही तारीफ

अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की नाबालिग बच्ची को किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उस समय दुष्कर्म का शिकार बना लिया गया था|
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 3:41 PM IST
ambedkar nagar
मासूम के साथ दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपीयों को पुलिस ने ऐसे ढूंढा कि हो रही तारीफ

अम्बेडकर नगर. जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की नाबालिग बच्ची को किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उस समय दुष्कर्म का शिकार बना लिया गया था, जब वह आबादी से थोड़ी दूर एक बाग में अकेले आम बीनने गई थी। इस नाबालिग के साथ इतना जघन्य अपराध हुआ, लेकिन वह उन दरिंदों को पहचानती नही थी। जब वह अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बार मे अपनी मां को बताया, जिसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर अहिरौली थाने पहुंचकर अपना मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस के लिए इस केस का खुलासा कर पाना एक गंभीर चुनौती बन गई थी, लेकिन पुलिस ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में ऐसा कार्य किया कि घटना का नसिर्फ खुलासा हो गया बल्कि मुख्य आरोपी के साथ उसका सहयोगी भी गिरफ्तार हो गया।

इस तरह पुलिस को मिली कामयाबी

19 जून को इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अभियुक्तों को तलाश कर पाना पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई थी, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक ने खुद गांव का दौरा किया और सीओ सदर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अहिरौली के साथ अलग अलग टीम गठित करते हुए स्थानीय स्तर पर भी अभियुक्तों के बारे में जानकारी इकट्ठा करना शुरू किया, लेकिन कोई सफलता हाथ न लगने के कारण पुलिस ने मासूम बेटी की याददाश्त का सहारा लिया और उसके याददाश्त के आधार पर एक अभियुक्त का स्क्रेच गया तैयार कराकर गांवों में उस हुलिए के व्यक्ति की तलाश शुरू कराई, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली। स्क्रेच वाले व्यक्ति का हुलिया अहिरौली थाना क्षेत्र के ही एक व्यक्ति विजय कुमार राजभर से मिलता हुआ बताया गया, जिनके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछ ताछ शुरू की तो पूरा मामला खुल गया। पूंछ तांछ में पकड़े गए विजय कुमार ने अपने दूसरे साथी अरशद का भी शामिल होना स्वीकार कर लिया।

घटना के खुलासे के साथ ही पुलिस को 10 हजार का मिला पुरष्कार

इस गमबीर चुनौती को सकुशल निपटाने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया है। पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा ने बताया कि इस केस का खुलासा कर पाना टेढ़ी खीर था, लेकिन पुलिस टीम ने जिस तरह से इस मामले में मेहनत कर आरोपियों का स्क्रेच बनवा कर अभियुक्तों को तलाश किया है, निश्चित तौर पर यह सराहनीय रहा है। उन्होंने बताया कि इस सराहनीय सफलता के लिए पुलिस को पुरष्कृत करने के साथ ही गिरफ्तार दोनों आरोपियों की आईपीसी और पोक्सो ऐक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

Updated on:
26 Jun 2018, 3:41 PM IST
Published on: