अम्बेडकर नगर

प्रतिबंध के बावजूद स्लाटरिंग का चल रहा है बड़ा खेल, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही गो वंशों के वध पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है

2 min read
प्रतिबंध के बावजूद स्लाटरिंग का चल रहा है बड़ा खेल, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अम्बेडकर नगर. प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही गो वंशों के वध पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन प्रतिबंध के बावजूद अभी भी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रतिबंधित कार्य को किया जा रहा है। जिले की बसखारी थाना क्षेत्र की पुलिस को वध के लिए ले जाये जा रहे 22 गो वंशों को पकड़ने सफलता मिली है।


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में गो वंशों के वध को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर बसखारी थाना क्षेत्र में भोजपुर गांव के पास हाइवे पर ट्रक संख्या यू पी 62 ए टी 1170 को पुलिस वालों ने रोक तो हैरान कर देने वाली तश्वीरें सामने आई। इतनी कड़ाई के बावजूद इस ट्रक में 22 बैलों को बुरी तरह बांध कर ले जाया जा रहा था।

दो पकड़े गए दो मौके से हुए फरार

पुलिस की तरफ से बिछाए गए जाल से इस अवैध कारोबार का संचालन करने वालों में दो को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है, लेकिन मौके से दो व्यक्ति फरार हो गए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी अबरार अहमद और फिरोज जौनपुर जिले के निवासी हैं, जिन्होंने सुल्तान पुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से इन बैलों को खरीद था। इन दोनों की योजना इन बैलों को बलिया बक्सर होते हुए पश्चिम बमगाल लेकर जाने की थी। पुलिस के छापे मारी के दौरान ट्रक ड्राइवर और उसका एक सहयोगी मौके से फरार हो गए।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों को भेज जेल

बैलों को वध के लिए ले जा रहे दोनों पकड़े गए आरोपियों सहित चार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है, लेकिन जिस तरह से एक ट्रक के अंदर अमानवीय ढंग से भर कर 22 बैल काटने के लिए ले जा रहे थे, उससे यह साफ पता चलता है कि सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी इस अवैध कारोबार पर नियंत्रण नही लग पा रहा है और इसी वजह से कई बार गो रक्षा समितियों के नाम पर कुछ लोग हिंसा कर समाज मे द्वेष फैलाने में सफल हो जाते हैं। फिलहाल पकड़े गए 22 बैलों को पुलिस ने ग्रामीणों के संरक्षण में दे दिया।

ये भी पढ़ें

तलाक देने के बाद.. पति ने दो लोगों को बुलाकर बीबी के साथ करवाया गंदा काम, अौर फिर
Published on:
11 Jul 2018 11:28 am
Also Read
View All