9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलाक देने के बाद.. पति ने दो लोगों को बुलाकर बीबी के साथ करवाया गंदा काम, अौर फिर

पति ने बुलाए दो अादमी, कहा- पत्नी के साथ करो ये गंदा काम..अौर फिर बेटी को कमरे में ले जाकर..      

2 min read
Google source verification
ambedkar nagar

तलाक देने के बाद.. पति ने दो लोगों को बुलाकर बीबी के साथ करवाया गंदा काम, अौर फिर

अम्बेडकर नगर. जिले के इब्राहिम पुर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के हैवानियत की खबर सामने आई है। इस थाना क्षेत्र के महेश पुर गांव का निवासी रिजवान पुत्र मजीद ने बात बात पर अपनी पत्नी फूलजहां को तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया और इस बात से जब उसकी पत्नी ने विरोध करना शुरू किया तो पति हैवानियत पर उतर आया। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ अत्याचार करता रहता है। इसी को लेकर जब उससे कहा सुनी हुई और इसी बात से नाराज होकर उसने तलाक दे दिया। पत्नी का आरोप है कि जब उसने अपने पति से इसका विरोध किया तो उसने पड़ोस के ही दो लोगों को बुलाकर गुस्से में उनसे कहने लगा कि इसको मैंने तलाक दे दिया है और अब इसकी इज्जत लूट लो। जिसके बाद दोनों पड़ोसी उसे घसीटते हुए कमरे में ले गए और दुराचार का प्रयास किया।

नाबालिग बेटियां गई बचाने तो उनपर भी टूट पड़े

इस महिला का यह भी आरोप है कि जब वह अपनी इज्जत बचाने के लिए शोर गुहार लगा रही थी, तो बचाव में उसकी नाबालिग बेटियां आईं, लेकिन बेटियों ने जैसे ही बचाने का प्रयास शुरू किया तो वहशी दरिंदे एक बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ गलत प्रयास करने लगे। किसी तरह इन दरिंदों के चंगुल से छूटकर महिला अपनी बेटियों के साथ वहां से भाग कर अपनी और बेटियों की इज्जत बचाई। महिला के बातों की पुष्टि उसकी बेटी भी कर रही है।

मदद के लिए थाने गई तो पुलिस ने भगाया

महिला अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ भाग कर किसी तरह थाने पहुंची और दरखास्त देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस उसकी मदद करने के बजाय उसे थाने से ही भगा दिया। स्थानीय पुलिस से किसी तरह की मदद न मिलने के बाद महिला लगातार पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रही है, लेकिन इन सबके बावजूद भी अभी तक महिला की तरफ पुलिस ने कोई मुकदमा नही दर्ज किया है। सवाल यह उठता है कि मुस्लिम महिलाओं को तलाक देने के खिलाफ सुप्रीम कोरी से रोक लगाए जाने के बावजूद कितनी आसानी से लोग जरा जरा सी बात पर तलाक दे देते हैं और जब महिलाएं इसके खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग करती हैं तो इनकी सुनने वाला कोई नजर नहीं आता।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग