Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में डीजे की तेज आवाज को लेकर हुआ विवाद एक युवक की मौत की वजह बन गया। छठ पर्व पर डीजे बजाकर लौटे युवक की देर रात पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि रविवार रात करीब दो बजे पड़ोसियों ने युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसका शव घर से करीब 30 मीटर दूर फेंक दिया गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।