अम्बेडकर नगर

सरकार के खिलाफ गुस्से में यूपी के लेखपाल, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

यूपी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयदेव पाण्डेय ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो लेखपाल प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2017, 2:29 PM IST
lekhpal protest

अंबेडकर नगर. राजस्व विभाग की रीढ़ कहे जाने वाले लेखपाल संवर्ग के राजस्व कर्मियों ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई ने कहा है कि सरकार उनकी जायज मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार में प्रदेश के सभी लेखपालों के पदनाम बदलकर राजस्व उप निरीक्षक करने के साथ ही लेखपालों को लैपटॉप और स्मार्टफोन देने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के वादे को वर्तमान सरकार भी मंजूर कर चुकी है, लेकिन सरकार ने अभी तक न तो लेखपालों के नाम बदले और न ही उन्हें लैपटॉप या स्मार्ट फोन दिया।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयदेव पाण्डेय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो लेखपाल प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे।

इसलिए कर रहे स्मार्टफोन-लैपटॉप की मांग
तहसीलों में अधिकांश काम अब डिजिटल माध्यम से होते हैं, जिसमें खतौनी की निकासी, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, किसी भी सरकारी योजनाओं का आवेदन पत्र और अन्य भी कई कार्य ऐसे हैं, जो ऑनलाइन ही किये जाते हैं। इसके अलावा लोग तहसील से संबंधित शिकायतें भी डिजिटल माध्यम से ही कर रहे हैं। लेखपालों को इन शिकायतों का जवाब भी ऑनलाइन ही देना होता है। और तो और अगर लेखपालों की तरफ से जवाब देने में देरी हो जाती है तो इन्हें दंडित भी किया जाता है। इसे देखते हुए लेखपाल पिछले काफी समय से लैपटॉप और स्मार्ट फोन की मांग करते चले आ रहे हैं।

लेखपालों का एकदिवसीय धरना
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई की तरफ से सभी तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने काम छोड़कर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। लेखपालों ने चेतावनी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम मांग पत्र सौंपा है। टांडा तहसील में संघ के जिलाध्यक्ष जयदेव पाण्डेय के नेतृत्व में सभी लेखपाल राजस्व कार्यों से खुद को अलग रखते हुए एक दिवसीय धरना दिया।

उच्चाधिकारियों की संवेदनहीनता पर उठाए सवाल
जिले स्तर पर कई और समस्याओं को लेकर भी लेखपालों का गुस्सा फूटा। जिले के अंदर से इस समय कई राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें किसानों की भूमि को लेकर सम्बंधित लेखपाल के जिम्मे भी काफी काम है। इन्हीं कार्यों को संपादित कराने के लिए अक्सर लेखपाल को जिलाधिकारी कार्यालय में तलब किया जाता है। ऐसे ही एक लेखपाल जब तहसील आलापुर से जिलाधिकारी कार्यालय में कार्य को निपटाने के लिए जा रहा था कि अचानक एक सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई। लेखपालों का आरोप है कि लेखपाल की दुखद मौत पर कोई भी बड़ा अधिकारी उसके परिवार की मदद तो दूर उसके घर सांत्वना देने तक नहीं गया, जिससे जिले के लेखपाल काफी आक्रोशित हैं।

Updated on:
4 Oct 2017, 2:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अंबेडकरनगर में एनकाउंटर: सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर; 35 मुकदमे थे दर्ज, कोतवाल समेत दो पुलिसकर्मी घायल

छठ पर घर में डीजे बजाने को लेकर पड़ोसियों से हुई कहासुनी, सुबह घर से दूर पड़ा मिला युवक का शव

‘मुस्लिम सपा-कांग्रेस छोड़ ओवैसी के साथ आएंगे’, ओपी राजभर का गठबंधन पर बड़ा बयान, बोले- दलित समाज चंद्रशेखर आजाद के साथ होगा खड़ा

‘अखिलेश सत्ता में आए तो मंदिर में नमाज पढ़वा देंगे’, राजभर का हमला, अयोध्या को लेकर किए गए वादे पर घेरा

‘अखिलेश डूबती हुई नैया है’, ओम प्रकाश राजभर ने सपा के साथ गठबंधन की संभावना को किया खारिज