अम्बेडकर नगर

’20 करोड़ की गाड़ी से गरीबों और दलितों पर हाथ हिलाएंगे!’ अखिलेश की ‘PDA यात्रा’ पर ओम प्रकाश राजभर का करारा तंज

Om Prakash Rajbhar: यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अम्बेडकर नगर में सपा की 'PDA यात्रा' पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ की गाड़ी में बैठकर दलितों-पिछड़ों को कुचला जाएगा और 2022 की तरह इस बार भी इनके रथ की हवा निकल जाएगी।
2 min read
Om Prakash Rajbhar
ओम प्रकाश राजभर (photo- x @Sanatnimaneesh)

Om Prakash Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav PDA Yatra:समाजवादी पार्टी की पीडीए यात्रा पर भाजपा नेता और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 20 करोड़ रुपये की महंगी गाड़ी से गरीबों, अत्यंत पिछड़ों और दलितों पर हाथ हिला रहे हैं।

'2022 की तरह इस बार भी हवा निकल जाएगी'

राजभर ने कहा कि उनके पास 20 करोड़ की गाड़ी है और अब उस पर बैठकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग, दलित और सामान्य वर्ग के लोगों पर हाथ हिलाएंगे। 2022 में भी उन्होंने रथ निकाला था, लेकिन उस रथ की हवा निकल गई थी। इसी तरह इस रथ की भी हवा निकल जाएगी, क्योंकि उनके लोगों द्वारा रोजाना ऐसी घटनाएं हो रही हैं कि लोग उनसे दूर हो रहे हैं, जबकि वे उनके साथ रहना चाहते थे।

'फ्लॉप साबित होगी अखिलेश की यात्रा'

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकर्ता रोज ऐसी घटनाएं कर रहे हैं, जिनसे जनता नाराज हो रही है। राजभर का कहना है कि इस यात्रा का कोई असर नहीं होगा और यह भी पहले की तरह फ्लॉप साबित होगी। अखिलेश यादव की पीडीए यात्रा को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है, जबकि सपा इसे गरीबों और पिछड़ों के बीच अपना संदेश पहुंचाने का माध्यम बता रही है।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल उपचुनाव को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस की करतूत है। राजभर ने सवाल किया कि अगर कांग्रेस सच में गठबंधन चाहती तो बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन क्यों नहीं किया? उन्होंने यह भी पूछा कि कांग्रेस ने किसी दलित नेता को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव क्यों नहीं रखा। उनका मानना है कि विपक्षी दलों को गठबंधन की बात करते समय सभी संबंधित दलों को साथ लाने पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।

अखिलेश यादव साढ़े चार साल तक कुंभकर्ण की तरह सोते रहे: दिनेश प्रताप सिंह

SP प्रमुख अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा पर BJP के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव साढ़े चार साल तक कुंभकर्ण की तरह सोते रहे, उन्हें अब याद आया है कि उन्हें कुछ करना चाहिए। अब वे 'PDA रथ' निकालने की बात कर रहे हैं। हर चुनाव से पहले, अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी एक रथ निकालते हैं, लेकिन नतीजा क्या होता है? उत्तर प्रदेश की जनता उस रथ का टायर सड़क के बीचों-बीच ही पंचर कर देती है।

Updated on:
19 Sept 2026 03:21 pm
Published on:
19 Sept 2026 01:25 pm
Also Read
View All
UP Digital Labour Chowk App: अब काम के लिए भटकने की जरूरत नहीं, मोबाइल पर ही मिलेगा आपकी योग्यता के हिसाब से रोजगार

‘आम आदमी न्याय के लिए किस दरवाजे पर दस्तक दे’, IPS की मां की हत्या पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल

सीनियर IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या को लेकर मायावती ने उठाए सवाल! बोलीं- आमजन की सुरक्षा का क्या होगा?

IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर नया अपडेट, पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व; हार्ट जांच से खुलेगा मौत का राज

सपा सरकार में खुली नकल, कांग्रेस हरिश्चंद्र नहीं, छात्रों को उकसाकर लात खाने वाले भाग गए, अंबेडकर नगर में बोले ओपी राजभर