19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Yogi Give Appointment Letter: सीएम योगी ने 818 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, अब शुरू होगी सरकारी सेवा की नई पारी

CM Yogi Appointment Letter: उत्तर प्रदेश में आज 818 चयनित अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर नई सरकारी सेवाओं की शुरुआत की।
4 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Sep 19, 2026

Yogi Adityanath

लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

CM Yogi 818 Candidates Appointment Letter:उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए शनिवार का दिन महत्वपूर्ण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जा रहे हैं । इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग से जुड़े चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं 21 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपें, जबकि अन्य चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिया।

लोकभवन में होगा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

लोक भवन सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों में अलग-अलग विभागों और अलग-अलग पदों के लिए चयनित युवा शामिल हैं। इन नियुक्तियों के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष व्यवस्था, तकनीकी प्रशिक्षण और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभागों में मानव संसाधन को बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजनों में भी उत्साह का माहौल है। सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक कुल 818 चयनित अभ्यर्थियों में से 21 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं नियुक्ति पत्र प्रदान किये । शेष 797 अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों की ओर से नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इस तरह एक ही कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग विभागों में चयनित युवाओं को सरकारी सेवा से जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

स्वास्थ्य विभाग में 357 एक्स रे टेक्नीशियन की नियुक्ति

इस नियुक्ति अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग से जुड़े अभ्यर्थियों की संख्या भी बड़ी है। 357 एक्सरे टेक्नीशियन के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। इन नियुक्तियों से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में एक्सरे जांच से जुड़ी सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे टेक्नीशियन की भूमिका मरीजों की जांच और चिकित्सकीय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण होती है। चयनित अभ्यर्थियों के सरकारी सेवा में आने से संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी मानव संसाधन उपलब्ध होगा। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से चयनित अभ्यर्थी इस नियुक्ति प्रक्रिया के जरिए स्वास्थ्य विभाग का हिस्सा बनेंगे।

आयुष विभाग में 404 पदों पर चयन

कुल नियुक्तियों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी आयुष विभाग की है, जहां 404 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर हुआ है। इनमें होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 361 पद शामिल हैं। इसके अलावा होम्योपैथिक प्रोफेसर, आयुर्वेद प्रोफेसर, आयुर्वेद रीडर तथा यूनानी चिकित्सा से जुड़े विभिन्न पदों पर भी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। आयुष विभाग के तहत होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के अलावा चार होम्योपैथिक प्रोफेसर, पांच आयुर्वेद प्रोफेसर, 22 आयुर्वेद रीडर, एक यूनानी प्रोफेसर, एक यूनानी रीडर और 10 यूनानी लेक्चरर के पदों पर चयन हुआ है। इस तरह आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा से जुड़े अलग-अलग पदों पर चयनित युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल किया जाएगा।

कौशल विकास विभाग में 48 अनुदेशकों की नियुक्ति

कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के तहत 48 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र मिलेगा। इनका चयन विभिन्न ट्रेडों में अनुदेशक के पदों पर हुआ है। इनमें मैकेनिक ट्रैक्टर, पेंटर सामान्य, सर्वेयर, मैकेनिकल मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, लेदर गुड्स मेकर, वायरमैन और प्लंबर जैसे ट्रेड शामिल हैं। इनमें प्लंबर के पद पर 31 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके अलावा मैकेनिक ट्रैक्टर के छह, वायरमैन के चार और पेंटर सामान्य के चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलेगी। सर्वेयर, मैकेनिकल मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और लेदर गुड्स मेकर ट्रेड में भी एक-एक अभ्यर्थी का चयन किया गया है। प्रशिक्षण संस्थानों में इन अनुदेशकों की नियुक्ति से विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण व्यवस्था को मानव संसाधन मिलेगा।

उद्योग निदेशालय में नौ सहायक सांख्यिकीय अधिकारी

नियुक्ति पाने वालों में उद्योग विभाग के चयनित अभ्यर्थी भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय, कानपुर के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के नौ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया  है । सहायक सांख्यिकीय अधिकारियों के माध्यम से विभागीय स्तर पर आंकड़ों के संकलन, विश्लेषण और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े सांख्यिकीय कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उद्योग विभाग में इन पदों पर नियुक्तियां विभागीय कार्यों के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन उपलब्ध कराएंगी।

एक कार्यक्रम में चार प्रमुख विभागों के चयनित युवा

शनिवार को होने वाला नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम कई मायनों में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें एक साथ चार प्रमुख विभागों से जुड़े चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा से जोड़ा जा रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के 357 एक्सरे टेक्नीशियन, आयुष विभाग के 404 चयनित अभ्यर्थी, कौशल विकास क्षेत्र के 48 अनुदेशक और उद्योग निदेशालय के नौ सहायक सांख्यिकीय अधिकारी इसमें शामिल हैं। इन सभी पदों को जोड़ने पर नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 818 होती है। अलग-अलग क्षेत्रों में चयनित युवाओं को एक साथ नियुक्ति पत्र दिए जाने से कार्यक्रम का दायरा भी व्यापक हो गया है।

चयनित युवाओं के लिए नए करियर की शुरुआत

नियुक्ति पत्र किसी भी चयनित अभ्यर्थी के लिए सरकारी सेवा में औपचारिक प्रवेश का महत्वपूर्ण चरण होता है। लंबे समय तक भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा और चयन की प्रक्रिया से गुजरने के बाद शनिवार को इन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलेगा। इसके बाद संबंधित विभागों में उनकी तैनाती और सेवा संबंधी प्रक्रियाएं आगे बढ़ेंगी। खास तौर पर स्वास्थ्य और आयुष विभाग में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का सीधा संबंध चिकित्सा सेवाओं और स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध मानव संसाधन से है। वहीं कौशल विकास विभाग में नियुक्त होने वाले अनुदेशक युवाओं को विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण देने की व्यवस्था से जुड़ेंगे।

नियुक्तियों के साथ रोजगार प्रक्रिया पर जोर

उत्तर प्रदेश में सरकारी सेवाओं में भर्ती और नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। हालिया कार्यक्रम भी इसी क्रम का हिस्सा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 सितंबर को गोरखपुर में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और आने वाले महीनों में बड़ी संख्या में सरकारी नियुक्तियां किए जाने की बात कही थी। शनिवार को लोकभवन में होने वाला कार्यक्रम चयनित अभ्यर्थियों के लिए सीधे तौर पर रोजगार से जुड़ा अवसर है। अलग-अलग विभागों में रिक्त पदों पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद संबंधित विभागों में उनकी सेवा प्रक्रिया शुरू होगी।

लोकभवन में जुटें चयनित अभ्यर्थी

लोक भवन सभागार में होने वाले कार्यक्रम में नियुक्ति पाने वाले चयनित अभ्यर्थियों की मौजूदगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 अभ्यर्थियों को मंच से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं  । इसके बाद संबंधित विभागों की ओर से बाकी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। 818 अभ्यर्थियों में सबसे अधिक 404 चयनित आयुष विभाग से हैं। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में 357 एक्सरे टेक्नीशियन, कौशल विकास विभाग में 48 अनुदेशक और उद्योग विभाग में नौ सहायक सांख्यिकीय अधिकारी शामिल हैं। इस तरह आज का कार्यक्रम प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में चयनित युवाओं के लिए सरकारी सेवा की नई शुरुआत का अवसर बनेगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग