अम्बेडकर नगर

महादेव के इस मंदिर की महिमा है निराली, सावन में भक्तों की होती है अपार भीड़

महादेव के इस मंदिर की महिमा निराली है इसलिए सावन माह में प्रतिदिन इस मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है।
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 3:34 PM IST
Feature image

अम्बेडकर नगर. जिले के टांडा कस्बे में स्थित श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर कस्बा पूरब का क्षेत्र में काफी मान्यता रखता है। इस प्रसिद्ध मंदिर की महिमा ऐसी है कि लोग आश्चर्य चकित हो जाते हैं। मान्यता यह है कि वट वृक्ष के नीचे भगवान भोले नाथ वर्षों पूर्व अति सूक्ष्म रूम में एक शिवलिंग के जरिए सावन मास में प्रकट हुए थे।

यहां के आस पास के आबादी के लोग इस शिवलिंग की पूजा अर्चना करने शुरू किए और नित्य प्रतिदिन जलाभिषेक करने से शिवलिंग का आकार बढ़ता गया और जैसे-जैसे इस शिवलिंग का आकार बढ़ता गया, तो वैसे-वैसे लोगों के मन में भगवान शिव के रूप के प्रति आस्था और विश्वास भी बढ़ता गया। आज लोगों में यह मान्यता है कि यहां भगवान भोले नाथ से जो कुछ भी लोग मांगते हैं वह पूरा हो जाता है।

आज विशाल मंदिर का रूप ले चुका है यह स्थान

बताया जाता है कि वर्षों पूर्व जब यहां भगवान भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए और लोगों के मन मे उनके प्रति श्रद्धा बढ़ती गई एयर आज हालत यह है कि इस मुहल्ले के सैकड़ों लोगों ने मिलकर पास में स्थित वट वृक्ष के नीचे एक पौराणिक कुएं के ऊपर एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया। मुहल्ले के विजय कुमार मौर्य के प्रबंधन में इस मंदिर की पूजा अर्चना का जिम्मा यहां के ही निवासी पुजारी राम किशुन गुप्ता के हाथों सम्पन्न होता है।

प्रतिवर्ष सावन माह के सैकड़ों की संख्या में भगवान भोलेनाथ के भक्त अयोध्या और श्री श्रृंगी ऋषि आश्रम से पवित्र सरयू नदी का जल लाकर यहां भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करते हैं और Maha Mrityunjaya Mantra का जाप करते हैं। नागपंचमी के दिन यहां जलाभिषेक करने वाले कांवरियों के लिए विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जाता है।

यह भी इस मंदिर की मान्यता

भगवान भोले नाथ के इस मंदिर पर पूजा अर्चना करने वालों की यह मान्यता है कि यहां जलाभिषेक और पूजा करने से लोगों के व्यापार, व्यवसाय में तो वृद्धि होती ही है, साथ ही लोग निरोग भी रहते हैं। जो सबसे खास मान्यता है, वह यह है कि यहां भोले नाथ की पूजा अच्छे वर की प्राप्ति के लिए भी की जाती है जो पूरी होती है।

Published on:
Also Read
View All
अंबेडकरनगर में एनकाउंटर: सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर; 35 मुकदमे थे दर्ज, कोतवाल समेत दो पुलिसकर्मी घायल

छठ पर घर में डीजे बजाने को लेकर पड़ोसियों से हुई कहासुनी, सुबह घर से दूर पड़ा मिला युवक का शव

‘मुस्लिम सपा-कांग्रेस छोड़ ओवैसी के साथ आएंगे’, ओपी राजभर का गठबंधन पर बड़ा बयान, बोले- दलित समाज चंद्रशेखर आजाद के साथ होगा खड़ा

‘अखिलेश सत्ता में आए तो मंदिर में नमाज पढ़वा देंगे’, राजभर का हमला, अयोध्या को लेकर किए गए वादे पर घेरा

‘अखिलेश डूबती हुई नैया है’, ओम प्रकाश राजभर ने सपा के साथ गठबंधन की संभावना को किया खारिज