19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / सावन में शनिवार के दिन भूलकर भी ना करें यह काम वरना हो सकता है भारी नुकसान

सावन में शनिवार के दिन भूलकर भी ना करें यह काम वरना हो सकता है भारी नुकसान

इस बार शनिवार से प्रारंभ हुआ सावन महीना अच्छा व फलदायक माना जा रहा है। सावन में शनिदेव को खुश करने के लिए ये काम बिलकुल भी न करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 6 Aug 2018, 1:49 PM IST

shanidev latest news

रायपुर. सावन के पवित्र महीने में शनिवार विशेष कृपा बरसाने वाला है। इस दौरान भगवान शिव के साथ शनिदेव की पूजा भक्ति-भाव से करने पर सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। इस बार शनिवार से प्रारंभ हुआ सावन महीना अच्छा व फलदायक माना जा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है सावन महीने में शनिदेव को खुश करने के लिए ये काम बिलकुल भी न करें।

शनिवार का दिन शनि ग्रह के अधीनस्थ होता है। शनिदेव का प्रिय दिन शनिवार होता है। शनि ग्रह सारे ग्रहों में एक ऐसा ग्रह है जिसके प्रकोप से सभी डरते हैं। लोग शनि देव को खुश करने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। शनिदेव की वक्र दृष्टि अगर किसी पर पड़ गई तो उसका विनाश हो जाता है। जिस राशि के जातक पर शनि की साढ़े साती या फिर ढैय्या होती है, वह तमाम जतन करता है।

शनिदेव नाराज हुए तो हो सकता है भारी नुकसान

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन तरह-तरह के उपाय करता है, लेकिन ऐसे कौन से काम हैं जिसके करने से शनिदेव नाराज या रुष्ट हो सकते हैं और भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में शनिदेव के क्रोध से बचने के लिए इन कामों को करने से हमें बचना चाहिए।

शनिवार के दिन भूलकर भी ना करें यह काम
- शनिवार को लोहा या लोहा से बनी हुई चीजें घर में नहीं लाना चाहिए।
- शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए, ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है।
- शनिवार के दिन सरसों तेल का दान करना चाहिए, लेकिन शनिवार के दिन सरसों तेल नहीं खरीदना चाहिए।
- शनिवार के दिन काली उड़द भी नहीं खरीदना चाहिए, इससे शनिदेव नाराज होते हैं।
- शनिवार के दिन काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए, ऐसा करने से हर कार्य में असफलता मिलती है।
- शनिवार के दिन शिक्षा यानि पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें जैसे कॉपी, किताब, दावत आदि नहीं खरीदनी चाहिए।

- गरीब, मजदूर या भिखारी को बिलकुल भी सताना नहीं चाहिए।