अम्बेडकर नगर

पीएम मोदी के इस अभियान को समाजवादी पार्टी कर रही है पूरा, सपा की इस महिला नेता की हो रही है तारीफ

पीएम मोदी के इस अभियान को समाजवादी पार्टी कर रही है पूरा, सपा की इस महिला नेता की हो रही है तारीफ

3 min read
ambedkar nagar

अम्बेडकर नगर. केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार को चार साल पूरे होने को हैं और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वच्छता को लेकर चलाये जा रहे अभियान में भाजपा को छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों की तरफ से अधिकांश जगहों पर सिर्फ आलोचना ही देखने को मिली है। अम्बेडकर नगर जिले की टाण्डा नगर पालिका मुख्य रूप से मुस्लिम बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है, जहां की सकरी गालियां, पतली सड़कें, कूड़े के जगह-जगह ढेर और गंदी व बदबूदार नालियां यहां की पहचान बनकर रह गई थीं, लेकिन समाजवादी पार्टी की टिकट पर निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नसीम रेहाना ने टाण्डा में जिस तरह से स्वच्छता अभियान को गति दी है, उससे तो लगता है कि अपनी गंदगी के लिए जाना जाने वाला टाण्डा जल्द ही स्वच्छ और साफ सुथरा होकर उभरेगा।

सफाई के लिए उठाए ये कदम

नगर पालिका की नाव निर्वाचित अध्यक्ष नसीम रेहाना ने पालिका की कुर्सी संभालते ही सफाई अभियान पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्होंने पालिका के सभी 25 वार्डों के सदस्यों से इस काम में सहयोग करने की भी अपील की है। स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए रेहाना ने सबसे पहले सीटी बजाओ कूड़ा डालो अभियान की शुरुआत की है, जिसमे टाण्डा के प्रत्येक मुहल्ले में सफाई कर्मी रोज ठेले पर डस्टबीन लेकर जाता है आए लोगों के घरों के सामने सीटी बजाता है, जिसके बाद लोग अपने घरों से निकले गीले और सूखे कूड़े को अलग अलग डस्टबीन में डाल देते हैं। पहले लोग इसी कूड़े को पॉलीथीन में भरकर सड़क के किनारे फेंक देते थे, जिसकी वजह से शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता रहा है।

अभियान को मिल रहा है जनसमर्थन

नगर पालिका अध्यक्ष नसीम रेहाना ने टाण्डा नगर पालिका क्षेत्र को साफ स्वच्छ बनाने के लिए जहां लोगों से बराबर अपील कर रही हैं, वहीं इनके द्वरा पालिका कर्मियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है और उनके इस काम में आम नागरिकों के साथ भाजपा के सभासदों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।

जागरूकता के लिए अध्यक्ष सफाई कर्मियों और आम लोगों को साथ लेकर शाम से लेकर रात में बाजार में दुकान बंद होने के दौरान पहुंच कर सड़कों और दुकानों के सामने कूड़े कचरे को न सिर्फ साफ करवा रही हैं, बल्कि दुकानदारों से दुकान के सामने डस्टबीन रखने की भी अपील करती हुई नजर आती हैं। दुकानदारों की तरफ से भी पालिका अध्यक्ष के इस सफाई अभियान में उनका समर्थन करने का आश्वासन दिया जा रहा है।

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक केडिया भी इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल रहे। उन्होंने कहाकि समाजवादी पार्टी की होने के बावजूद जिस तरह से पालिका अध्यक्ष ने स्वच्छता कार्यक्रम चलाया है, वह सराहनीय है। नसीम रेहाना ने कहाकि वे टाण्डा में इस सफाई अभियान को रुकने नहीं देंगी और प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत टाण्डा को न सिर्फ साफ सुथरा बनाने का प्रयास करेंगी बल्कि टाण्डा को जिले और प्रदेश का नंबर एक का सफाई वाला कस्बा बनायेएंगी।

पूर्व पालिका अध्यक्षों ने की अनदेखी

टाण्डा नगर पालिका क्षेत्र लगभग 80 प्रतिशत मुस्लिम आबादी से आच्छादित है और अधिकांश समय इस नगर पालिका का अध्यक्ष या तो समाजवादी पफटी या फिर समाजवादी पार्टी के समर्थित व्यक्ति ही रह है। प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की शुरुआत 2014 में हुई है, लेकिन न तो उससे पहले और 2014 के बाद के ही अध्यक्ष द्वरा टाण्डा में सफाई का कोई खास अभियान चलाया गया। पूर्व के अध्यक्षों द्वारा सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए, यहां तक कि के बार भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे, लेकिन टाण्डा की गंदगी समाप्त नहीं हो सकी, लेकिन अब जो कार्य वर्तमान पालिका अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है, उससे लगने लगा है कि प्रधानमंत्री के सपने को सपा की यह महिला नेता जरूर साकार करेगी।

Published on:
19 Jan 2018 12:00 pm
Also Read
View All